एक्सप्लोरर

बिहार: होली में सार्वजनिक कार्यक्रम पर रहेगा प्रतिबंध, कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना होगा अनिवार्य

होली के दिन सार्वजनिक जगहों पर इकट्ठा होकर किसी भी तरह की गतिविधि/आयोजन की अनुमति नहीं होगी. वहीं, शब-ए-बरात के अवसर पर भी कम से कम लोग एक जगह पर इकट्ठा होंगे.

पटना: देश भर में कोरोना संक्रमण फिर एक बार बड़ी तेजी से फैल रहा है. ऐसे में सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिहार सरकार काफी सतर्क है. खास कर होली और शब-ए-बारात को लेकर सरकार ने कई गाइडलाइंस जारी किए हैं, जिससे कि संक्रमण फैलने के खतरे को कम किया जा सके. इसी क्रम में शनिवार को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई जिसमें ये आदेश जारी किया गया कि होली में किसी भी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम पर प्रतिबंध रहेगा. वहीं, कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य होगा.

होलिका दहन के अवसर पर कम से कम लोग हों इकट्ठा

क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में जारी निर्देश के अनुसार होली त्योहार की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले होलिका दहन के अवसर पर कम से कम संख्या में लोग एकत्रित होंगे और उस अवसर पर कोविड प्रोटोकॉल (मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना, हैण्ड सेनेटाइजिंग, इत्यादि) का अनुपालन करना अनिवार्य होगा.

होली के दिन सार्वजनिक जगहों पर इकट्ठा होकर किसी भी प्रकार की गतिविधि/आयोजन की अनुमति नहीं होगी. वहीं, शब-ए-बरात के अवसर पर भी कम-से-कम व्यक्ति एक स्थान पर इकट्ठा होंगे. साथ ही, उनके लिए भी कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करना अनिवार्य होगा. कब्रिस्तान प्रबंधन समितियां भी अपने स्तर से कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के संबंध में पूर्ण एहतियात बरतेंगी.

सीएम नीतीश ने दिए थे ये निर्देश

बता दें कि इससे पहले सीएम नीतीश ने अधिकारियों के साथ बैठक की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि होलिका दहन और शब-ए-बरात एक ही दिन है. इसको लेकर विशेष निगरानी रखें. जनता के बीच जागृति का भाव पैदा करना है. सबको सचेत रहना है. आपस में विवाद पैदा करने वाले तत्वों पर विशेष नजर रखनी है.

सीएम नीतीश ने कहा था कि पर्व त्योहारों को देखते हुए पूरी सतर्कता बरतें. दुनिया के कई देशों और देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बिहार में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जहां तक संभव हो लोग घरों में रहें. सीमित संख्या में ही किसी भी सार्वजनिक आयोजनों भाग लें.

यह भी पढ़ें - अश्विनी चौबे ने तेजस्वी पर साधा निशाना, कहा- पहले पिता को जेल से छुड़ा लें, फिर लें कोई फैसला कुत्ते की वजह से सलाखों के पीछे पहुंच गया शख्स, जानें- क्या है पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget