एक्सप्लोरर

अश्विनी चौबे ने तेजस्वी पर साधा निशाना, कहा- पहले पिता को जेल से छुड़ाएं, फिर लें कोई फैसला

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे कहा कि जनता उन्हें नकार चुकी है. अब उन्हें पांच साल इंतजार करना चाहिए. साथ ही पांच वर्षों में सार्थक और रचनात्मक काम करना चाहिए, ताकि देश के विकास में मदद मिले.

बक्सर: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र बक्सर पहुंचे. एक दिवसीय दौरे पर बक्सर पहुंचे मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने तेजस्वी के बिहार विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार करने के फैसले पर हमला बोलते हुए कहा कि वो पहले अपने जेल में बंद पिता लालू प्रसाद यादव को छुड़वा लें, फिर कोई और फैसला लें.

पांच साल करना चाहिए इंतजार 

वहीं, बिहार विधानसभा में हुए हंगामे के विरोध में आरजेडी के बिहार बंद किए जाने पर अश्विनी चौबे ने कहा कि बंद का कहीं कोई असर नहीं था. जनता उन्हें नकार चुकी है. अब उन्हें पांच साल इंतजार करना चाहिए. साथ ही पांच वर्षों में सार्थक और रचनात्मक काम करना चाहिए, ताकि देश के विकास में मदद मिले.

वहीं, बंगाल और असम के प्रथम चरण के मतदान के संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने कहा कि दोनों राज्यों की जनता विकास कार्यों को देखते हुए मतदान कर रही है. प्रथम चरण के चुनाव में जनता जनार्दन बीजेपी के पक्ष में वोट कर रही है. इस दौरान उन्होंने जनता को होली की बधाई भी दी. उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर होलिका दहन किया जाता है. ऐसी मान्यता है कि इससे दुख दरिद्रता का नाश होता है.

क्या है पूरा मामला ?

बता दें कि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बिल का विरोध कर रहे विपक्ष के विधायकों की 23 मार्च को विधानसभा में पुलिस बल ने पिटाई कर दी थी. वहीं, महिला विधायकों के साथ भी बदसलूकी की थी. इस बात से नाराज तेजस्वी यादव ने कल बिहार बंद का एलान किया था. वहीं, बजट सत्र की कार्यवाही के आखिरी दिन उन्होंने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया था.

तेजस्वी ने कहा था कि अगर सीएम नीतीश विधानसभा में हुई घटना के लिए माफी नहीं मांगते हैं, तो हम पूरे कार्यकाल सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करने पर विचार करेंगे. उनके इसी बयान पर केंद्रीय मंत्री ने निशाना साधा है.

यह भी पढ़ें - 

पूर्व CM मांझी का दावा- तेजस्वी का मुख्यमंत्री बनने का सपना कभी नहीं होगा साकार, जनता है समझदार कुत्ते की वजह से सलाखों के पीछे पहुंच गया शख्स, जानें- क्या है पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March Live: तेजस्वी यादव के मार्च से पहले मीसा भारती का बड़ा बयान, 'सरकार...'
LIVE: तेजस्वी यादव के मार्च से पहले मीसा भारती का बड़ा बयान, 'सरकार...'
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'
बिहार शिक्षक भर्ती के बीच छात्र संगठन ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'TRE-4 में…'
बिहार शिक्षक भर्ती के बीच छात्र संगठन ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'TRE-4 में…'
नौकरी का मौका: एक ओर RJD का मार्च, दूसरी ओर पटना में आज रोजगार मेला
नौकरी का मौका: एक ओर RJD का मार्च, दूसरी ओर पटना में आज रोजगार मेला

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
Embed widget