एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: दूसरे चरण में 94 सीटों पर 54.05 फीसदी वोटिंग, 1463 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद

इस चरण के चुनाव में महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 27 प्रत्याशी हैं जबकि दरौली विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 17 जिलों के 94 विधानसभा क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हो गया. मतदान के लिए सुरक्षा की चाक-चैबंद व्यवस्था की गई थी. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 54.05 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

दूसरे चरण में राज्य के 17 जिलों के 94 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले गए. राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, प्रथम चरण में 2.85 करोड़ मतदाताओं के लिए 41,362 मतदान केंद्र बनाए गए थे. दूसरे चरण में 1,463 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है, इनमें से 1316 पुरूष, 146 महिला और एक थर्ड जेंडर शामिल है.

इस चरण के चुनाव में महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 27 प्रत्याशी हैं जबकि दरौली विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. राज्य निर्वाचन आयेाग के अनुसार, सुबह मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या कम थी, बाद में दिन चढ़ने के बाद मतदाताओं की संख्या बढ़ने लगी. प्रारंभ में कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब होने की सूचना मिली थी, जिसे बाद में तुरंत दुरूस्त कर दिया गया.

इस चरण के चुनाव में मतदाताओं ने राजद के नेता तेजस्वी यादव, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र और तेजस्वी के भाई तेजप्रताप यादव, पटना साहिब के सांसद रहे और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा के राजनीतिक भविष्य दांव पर लगे हुए हैं. इसके अलावा इस चरण में मतदाताओं ने प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी के सियासी भविष्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है.

इस चरण में पटना साहिब से पथ निर्माण मंत्री नंदकिशेर यादव, मधुबनी से सहकारिता मंत्री रंधीर सिंह, नालंदा से ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का भी राजनीतिक भविष्य दांव पर है. इस चरण में राजद के 56 तो जदयू के 43 उम्मीदवारों के अलावा भाजपा के 46, कांग्रेस के 24, सीपीआई के चार, सीपीएम के चार, लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) के 52 तथा रालोसपा के 36 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.

बिहार के चुनावी दंगल में एनडीए से सीधी टक्कर विपक्षी दल के महागठबंधन से मानी जा रही है. भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में जदयू, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, विकासशील इंसान पार्टी शामिल हैं, जबकि केंद्र में राजग की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) यहां अलग होकर चुनाव मैदान में है.

महागठबंधन में राजद, कांग्रेस और वामपंथी दल शामिल हैं. बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होना है. इसके तहत प्रथम चरण के लिए 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर मतदान हो चुका है. तीसरे चरण के लिए सात नवंबर को 78 सीटों के लिए मतदान होगा. वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी.

यह भी पढ़ें-

बिहार में पीएम मोदी बोले- 'जंगलराज' लाने वालों को 'भारत माता की जय' और 'जय श्रीराम' से दिक्कत

बिहार में बरसे राहुल गांधी, बोले- मोदी-नीतीश ने मिलकर लूटा, अब जनता ने बना लिया है बदलाव का मन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश कुमार को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश कुमार को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget