एक्सप्लोरर

Bihar Polls: पहले चरण में कितनी सीटों पर किस पार्टी की किससे टक्कर? यहां पढ़ें

पहले चरण के लिए 71 विधानसभा सीटों पर 28 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए कुल 1,066 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

बिहार चुनाव: बिहार में पहले चरण के विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का सिलसिला सोमवार को थम गया. अब 71 सीटों पर कल बिहार के वोटर्स उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. बिहार में आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन में कांग्रेस और वामपंथी दल मिलकर चुनाव मैदान में है. ऐसे में आरजेडी का अधिकांश सीटों पर जेडीयू से मुकाबला है. पिछले चुनाव में जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी, जबकि इस चुनाव में जेडीयू, बीजेपी, हम और वीआईपी के साथ चुनाव मैदान में है. आइए जानते हैं पहले चरण में कितनी सीटों पर किस पार्टी से किसकी टक्कर होगी.

पहले चरण के लिए 71 विधानसभा सीटों पर 28 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए कुल 1,066 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. एनडीए की तरफ से पहले चरण में जेडीयू- 35 सीटों पर, बीजेपी- 29 सीटों पर, जीतन राम मांझी की पार्टी हम- 6 सीटों पर तो वहीं मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी एक सीट पर चुनाव लड़ रही है. तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन की बात करें तो पहले चरण में आरजेडी- 42 सीटों पर, कांग्रेस- 21 सीटों पर, तो वहीं CPI(ML)-8 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

बीजेपी का इनसे होगा मुकाबला

BJP vs RJD- 14 सीट BJP vs INC- 11 सीट BJP vs CPI(ML)-4 सीट

जेडीयू की सबसे ज्यादा आरजेडी से टक्कर

JDU vs RJD-24 सीट JDU vs INC-7 सीट JDU vs CPI(ML)-4 सीट

मांझी का कांग्रेस और आरजेडी से बराबर मुकाबला

HAM vs RJD-3 सीट HAM vs INC-3 सीट

एक सीट पर वीआईपी और आरजेडी की टक्कर

VIP vs RJD-1 सीट

साल 2015 के चुनाव में नीतीश कुमार की अगुवाई में चुनाव मैदान में उतरी राजद 101 सीटों पर चुनााव लड़ी थी जबकि इस चुनाव में वह 144 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. महागठबंधन में सबसे मजबूत और पिछले चुनाव में सबसे बड़े दल राजद का इस चुनाव में अधिकांश सीटों पर जदयू से मुकाबला है. एनडीए की ओर से जदयू जहां 115 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं बीजेपी 110 सीटों पर चुनाव मैदान में है.

यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव : वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें? जानिए- सभी स्टेप्स एक साथ

बिहार चुनाव: आपने जिसे वोट दिया उसे ही पड़ा है या नहीं, जानिए कैसे वीवीपैट मशीन से कर पाएंगे चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget