एक्सप्लोरर

Bihar Politics: पटना आने वाले हैं आरसीपी सिंह, JDU के पोस्टर से ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा गायब

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद आरसीपी सिंह का पहला पटना दौरा होगा लेकिन इस दौरे से पहले ही उन्होंने जिस तरह के तेवर दिखाए हैं उसके बाद पार्टी में अंदरूनी विवाद उभरकर सामने आ रहा है.

पटनाः जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने रविवार को उपेंद्र कुशवाहा के घर जाकर उनसे मुलाकात की. माना जा रहा है कि जेडीयू में दोनों नेता एक नई सियासत की कहानी लिखने की तैयारी में जुट गए हैं. वहीं, दूसरी ओर 16 अगस्त को आरसीपी सिंह पटना आने वाले हैं. इसके लिए पटना में जगह-जगह पर जेडीयू की ओर से पोस्टर लगाए गए हैं लेकिन हैरानी की बात है कि पोस्टर से ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा की तस्वीर को गायब कर दिया गया है.

हालांकि पोस्टर से दोनों बड़े नेताओं की तस्वीर का गायब होना महज संयोग नहीं हो सकता है. कयास लगाया जा रहा है कि कहीं न कहीं जेडीयू में दो फाड़ हो गया है. पार्टी के इकलौते केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया है. इसका प्रमाण पटना स्थित पार्टी कार्यालय में देखा जा सकता है.

एक तरफ दिख रहे नीतीश तो दूसरी ओर आरसीपी सिंह

16 अगस्त को आरसीपी सिंह पटना आ रहे हैं. केंद्रीय मंत्री बनने के बाद यह उनका पहला पटना दौरा होगा लेकिन इस दौरे से पहले ही उन्होंने जिस तरह के तेवर दिखाए हैं उसके बाद पार्टी में अंदरूनी विवाद उभरकर सामने आ रहा है. पार्टी कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में एक तरफ नीतीश कुमार नजर आ रहे हैं तो दूसरी तरफ आरसीपी सिंह की तस्वीर है.

इसके अलावा तस्वीर में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिहार सरकार के मंत्री विजेंद्र यादव, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, श्रवण कुमार, मदन सहनी, शीला देवी, सुमित सिंह, सुनील सिंह सहित कई नेताओं की तस्वीरें हैं. माना जा रहा है कि जिस तरह से आरसीपी को पार्टी अध्यक्ष पद से हटाया गया और ललन सिंह के स्वागत में जिस तरह से पटना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, उसके बाद केंद्रीय मंत्री कहीं न कहीं नाराज हैं.

यह भी पढ़ें- 

बिहार: RJD के पोस्टर से तेजस्वी यादव ‘गायब’, लालू-राबड़ी के साथ तेजप्रताप यादव को मिली जगह

सिवान में वैक्सीनेशन सेंटर पर अव्यवस्था, घंटों खड़ा होकर थकने के बाद लोगों ने लाइन में रखा चप्पल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget