एक्सप्लोरर

बिहार: RJD के पोस्टर से तेजस्वी यादव ‘गायब’, लालू-राबड़ी के साथ तेजप्रताप यादव को मिली जगह

Bihar Politics: जातीय जनगणना की मांग को लेकर प्रदर्शन के बाद आज छात्र आरजेडी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई है. दोपहर 12:30 बजे प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम होगा.

पटनाः बिहार की राजनीति में पोस्टर वार की बात कोई नई नहीं है. एक बार आरजेडी के कार्यक्रम को लेकर पटना की सड़कों पर लगाए गए पोस्टर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को गायब कर दिया गया है. आज छात्र आरजेडी की बैठक होने वाली है. पोस्टर में तेजप्रताप यादव के साथ आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की तस्वीर तो है, लेकिन तेजस्वी यादव की तस्वीर नहीं है.

जातीय जनगणना की मांग को लेकर प्रदर्शन के बाद आज छात्र आरजेडी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई है. दोपहर 12:30 बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बैठक होगी. छात्र आरजेडी के प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव की अध्यक्षता में होगी. इस पोस्टर में तेजस्वी की तस्वीर नहीं है लेकिन छात्र आरजेडी के अध्यक्ष आकाश यादव की तस्वीर जरूर है. बताया जा रहा है कि इस बैठक को छात्र आरजेडी के संरक्षक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव संबोधित करेंगे. 

पोस्टर गायब होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा

दरअसल, लालू प्रसाद यादव के परिवार में राजनीतिक काम बंटा हुआ है. छात्र आरजेडी की जिम्मेदारी शुरू से ही तेजप्रताप यादव के पास है, जबकि राघोपुर के विधायक तेजस्वी यादव के पास विधानमंडल दल समेत पार्टी की अन्य गतिविधियों की जिम्मेदारी है. पोस्टर में सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तस्वीर न रहने को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

बता दें कि बिहार में जातीय जनगणना कराए जाने की मांग को लेकर आरजेडी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों की सड़कों पर प्रदर्शन किया था. प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इन मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था.

यह भी पढ़ें- 

Bank Loot: समस्तीपुर में 16.76 लाख की लूट, 4 की संख्या में आए बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

सिवान में वैक्सीनेशन सेंटर पर अव्यवस्था, घंटों खड़ा होकर थकने के बाद लोगों ने लाइन में रखा चप्पल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget