एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'बीजेपी के संपर्क में हैं नीतीश कुमार, फिर से जा सकते हैं साथ', प्रशांत किशोर का दावा

Nitish Kumar is in Touch with BJP: प्रशांत किशोर बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं. उनकी इस यात्रा को सक्रिय राजनीति में आने के पहले के कदम के तौर पर देखा जा रहा है.

Prashant Kishor Big Statement: राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बुधवार को दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संपर्क में हैं और अगर स्थिति की मांग हुई तो वह फिर से उस पार्टी के साथ गठजोड़ कर सकते हैं. नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यू) ने उनकी इस टिप्पणी को खारिज करते हुए इसे भ्रामक बताया और कहा कि इसका मकसद भ्रम फैलाना है.

प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं. उनकी इस यात्रा को सक्रिय राजनीति में आने के पहले के कदम के तौर पर देखा जा रहा है. उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा कि कुमार ने जेडीयू सांसद और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के जरिए बीजेपी के साथ संवाद के लिए एक रास्ता खुला रखा है. इस संबंध में हरिवंश को उनकी प्रतिक्रिया के लिए भेजे गए सवाल का कोई जवाब नहीं मिला, लेकिन उनकी पार्टी ने इस दावे को खारिज करते हुए जोर दिया कि कुमार फिर कभी बीजेपी से हाथ नहीं मिलाएंगे.

भ्रम फैलाने के लिए की गई टिप्पणी: जेडीयू

इधर, जेडीयू ने किशोर की खिंचाई की और पार्टी प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि कुमार ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की है कि वह अपने जीवन में फिर कभी बीजेपी से हाथ नहीं मिलाएंगे. त्यागी ने कहा, 'हम उनके दावे का खंडन करते हैं. कुमार 50 साल से अधिक समय से सक्रिय राजनीति में हैं जबकि किशोर छह महीने से हैं. किशोर ने भ्रम फैलाने के लिए इस प्रकार की भ्रामक टिप्पणी की है.

बता दें कि प्रशांत किशोर ने अपनी पदयात्रा दो अक्टूबर को पश्चिम चंपारण के भितिहरवा स्थित गांधी आश्रम से शुरू की है. वह व्यवस्था में ‘बदलाव’ की खातिर लोगों के समर्थन के लिए अगले 12-15 महीनों में 3,500 किलोमीटर की यात्रा करेंगे.

यह भी पढ़ें- 'बिहार में एक नियम, एक कानून', शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का बड़ा बयान- शुक्रवार नहीं, सिर्फ रविवार को बंद रहेगा स्कूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चाचा! बहुत दिन बाद...', पटना में लालू यादव को देखकर बोले पवन सिंह
'चाचा! बहुत दिन बाद...', पटना में लालू यादव को देखकर बोले पवन सिंह
गोपालगंज में NIA की रेड, साइबर फ्रॉड केस में तलाशी! 6 लैपटॉप जब्त
गोपालगंज में NIA की रेड, साइबर फ्रॉड केस में तलाशी! 6 लैपटॉप जब्त
BPSC अधिकारी के बयान पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ऐसे मामलों में…'
BPSC अधिकारी के बयान पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ऐसे मामलों में…'
सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश
सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश

वीडियोज

बंद कमरे में हत्यारी पत्नी का 'खूनी टोटका' !
टेंपो ने लिया कट, सफारी ने मारी टक्कर, रोंगटे खड़े कर देगा Video
अयोध्या में 'मछली दावत','गिरगिट' कौन ?
'मछली भोज' में 27 का सियासी 'कांटा'!
शिक्षा, परीक्षा की लड़ाई...आरक्षण तक कैसे आई?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
12वीं पास कंगना या US में पढ़े अभिजीत दीपके, किसकी इंग्लिश बढ़िया?
12वीं पास कंगना या US में पढ़े अभिजीत दीपके, किसकी इंग्लिश बढ़िया?
रेप के दोषी राम रहीम को एक बार फिर 21 दिन की पैरोल! सिरसा जाने की तैयारी
रेप के दोषी राम रहीम को एक बार फिर 21 दिन की पैरोल! सिरसा जाने की तैयारी
‘घर से बाहर नहीं निकलने दूंगा’, ममता बोलीं- मुझे शुभेंदु अधिकारी ने दी धमकी
‘घर से बाहर नहीं निकलने दूंगा’, ममता बोलीं- मुझे शुभेंदु अधिकारी ने दी धमकी
किस विकेटकीपर के नाम सबसे ज्यादा सेंचुरी, जानें धोनी का नंबर
किस विकेटकीपर के नाम सबसे ज्यादा सेंचुरी, जानें धोनी का नंबर
300 रुपये थी पहली कमाई, अब करोड़ों की मालकिन हैं डेजी शाह, ठुकरा चुकी हैं सलमान संग काम करने का ऑफर
300 रुपये थी पहली कमाई, अब करोड़ों की मालकिन हैं सलमान की एक्ट्रेस डेजी शाह
'चाचा! बहुत दिन बाद...', पटना में लालू यादव को देखकर बोले पवन सिंह
'चाचा! बहुत दिन बाद...', पटना में लालू यादव को देखकर बोले पवन सिंह
'अमेरिका अपनी दादागिरी और लहजा...' आसिम मुनीर पर गरजे ईरानी राष्ट्रपति
'अमेरिका अपनी दादागिरी और लहजा...' आसिम मुनीर पर गरजे ईरानी राष्ट्रपति
गुना में पलटा तेल से भरा टैंकर, बाल्टी-कैन लेकर दौड़े लोग
गुना में पलटा तेल से भरा टैंकर, बाल्टी-कैन लेकर दौड़े लोग
Embed widget