एक्सप्लोरर

'बिहार में एक नियम, एक कानून', शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का बड़ा बयान- शुक्रवार नहीं, सिर्फ रविवार को बंद रहेगा स्कूल

Bihar Government School Week Off Dispute: कुछ महीने पहले रविवार की जगह शुक्रवार को हो रही छुट्टी को लेकर काफी बवाल मचा था. अब शिक्षा मंत्री ने बड़ा एलान किया है.

पटना: सीमांचल के कई सरकारी स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को हो रही छुट्टी ने काफी विवाद पैदा किया था. कुछ महीने पहले एक लिस्ट भी आई थी जहां शुक्रवार को छुट्टी हो रही थी. इस मामले में तत्कालीन शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Chaudhary) ने जांच के भी आदेश दिए थे. अब महागठबंधन की सरकार बनने के बाद इस मामले में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर (Education Minister Chandrashekhar) ने बड़ा बयान दिया है. बुधवार को चंद्रशेखर ने कहा कि पूरे बिहार में एक नियम एक कानून चलेगा जो पूरे देश में चल रहा है. रविवार की छुट्टी है और वही चलेगा.

इधर, बिहार शिक्षा बोर्ड द्वारा सरकारी स्कूलों के लिए स्थापित कक्षा सात के प्रश्न पत्र में दावा किया गया है कि कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है, बल्कि एक अलग देश है. छात्रों से परीक्षा में यह प्रश्न पूछा गया कि पांच देशों- चीन, नेपाल, इंग्लैंड, कश्मीर और भारत के लोगों को क्या कहा जाता है. ये प्रश्न पत्र बीते मंगलवार को जमकर वायरल हुआ. इसको लेकर चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि जिसने भी ये गलती की है, चाहे वो वरिष्ठ पदाधिकारी ही क्यों न हो इसे चूक नहीं माना जाएगा. जांच होगी और कार्रवाई होगी. डीएम को जांच के लिए कहा गया है.

सवाल सुनकर बीजेपी पर किया हमला

आगे शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि ऐसा नहीं लगता है कि ये जानबूझकर किया गया है. इसके बावजूद भी जाने में या अनजाने में गलती हुई हो तो भी कार्रवाई होगी. एक सवाल पर कि बीजेपी आरोप लगा रही है इसका जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री किस पार्टी के हैं? क्या तक्षशिला बिहार में है? प्रधानमंत्री को जब ज्ञान नहीं है, तक्षशिला को विक्रमशिला में मिला दिया. इसलिए ये चूक है, गलती है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ कौन रच रहा साजिश? VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी करेंगे पर्दाफाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के FCRA बिल से तिलमिला उठा ट्रंप का सांसद, बोला- 'ये हमारे धर्म पर...'
भारत के FCRA बिल से तिलमिला उठा ट्रंप का सांसद, बोला- 'ये हमारे धर्म पर हमला'
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
Embed widget