एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार में अब भूमिहार की राजनीति! तेजस्वी यादव के बयान पर भड़की BJP, संजय जायसवाल ने कही ये बात

मंगलवार को बापू सभागार में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच द्वारा परशुराम जयंती मनाया गया था. इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे थे. यहीं उन्होंने बयान दिया था.

पटनाः परशुराम जयंती पर बापू सभागार में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की ओर से भूमिहार समाज को लेकर दिए गए बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल (Sanjay Jaiswal) ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि वो सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलना चाहते हैं, लेकिन आरजेडी के शासनकाल में उनके घर से जितनी हत्याएं, अपहरण कराए गए और लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया उसके बारे में भी तेजस्वी बताएं.

संजय जायसवाल ने आगे कहा कि आरजेडी के शासनकाल में लालू यादव (Lalu Yadav) के इशारे पर जहानाबाद में जेल ब्रेक कांड (Jehanabad Jail Break) हुआ था. नक्सली भाग रहे थे लेकिन नक्सलियों ने कहा कि हम ऐसे कैसे भाग जाएं. यहां दूसरे समाज के लोगों की हत्या करके जाएंगे. इसके बाद नक्सलियों ने जहानाबाद जेल में घुसकर एक खास समुदाय के लोगों की हत्या की ओर चले गए थे. संजय जायसवाल ने भूमिहार समाज की तरफ इशारा किया. कहा कि भूमिहारों की हत्या हुई थी. तेजस्वी यादव को इस पर भी जवाब देना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Bihar News: PK की एक्टिव पॉलिटिक्स में एंट्री पर नीतीश कुमार बोले- इन सब से हमारा नहीं है कोई लेना-देना

तेजस्वी यादव का पूरा बयान पढ़ें

मंगलवार को बापू सभागार में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच द्वारा परशुराम जयंती मनाया गया था. इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे थे. पूरे बिहार से भूमिहार ब्राह्मण समाज के लोग इस कार्यक्रम में आए थे. तेजस्वी ने कहा कि हमारी पार्टी ए टू जेड की पार्टी बन चुकी है. एमएलसी चुनाव में हमने पांच भूमिहार को टिकट दिया. तीन जीत कर आए. बोचहां भूमिहार बहुल इलाका था. बोचहां में विधानसभा उपचुनाव हुआ. 36 हजार से ज्यादा वोटों से हमने बीजेपी को हराया.

तेजस्वी बोले कि आरजेडी को बदनाम किया जाता था कि यह कुछ जातियों की पार्टी है लेकिन आज हर जाति, हर वर्ग के लोग मेरे साथ खड़े हैं. भूमिहार, ब्राह्मण समाज के लोग बुद्धिजीवी हैं. पढ़े लिखे होते हैं. अभी चुनाव नहीं है. हम आप लोग का विश्वास जीतने आए हैं. आप हमें वोट दीजिए या न दीजिए लेकिन हमारी सरकार बनेगी तो हम आप पर ध्यान देंगे.

यह भी पढ़ें- Eid Al Fitr 2022: बिहार के मुख्यमंत्री का ईद मिलन, एक या दो नहीं... 10 जगहों पर गए CM नीतीश कुमार, बनाया रिकॉर्ड!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget