एक्सप्लोरर

Eid Al Fitr 2022: बिहार के मुख्यमंत्री का ईद मिलन, एक या दो नहीं... 10 जगहों पर गए CM नीतीश कुमार, बनाया रिकॉर्ड!

मंगलवार की सुबह नीतीश कुमार सबसे पहले गांधी मैदान में बनाए गए ईदगाह में गए थे. इसके बाद खानकाह-मुजीबिया फुलवारी शरीफ गए. इसी तरह कुल दस जगह जाकर दुआ मांगी.

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने प्रदेशवासियों और देशवासियों को ईद (Eid 2022) के मौके पर मंगलवार को बधाई दी. साथ ही सभी को एक-दूसरे के प्रति आदर एवं श्रद्धा का भाव रखने और बिहार की तरक्की को लेकर काम करने की बात कही है. खास बात जो है वह ये है कि इस बार सीएम ईद के मौके पर एक दिन में दस जगह गए और अमन-चैन की दुआ मांगी. कहा जा रहा है कि सीएम ने दस जगह जाकर रिकॉर्ड बनाया है.

दूसरी ओर यह कहा जा सकता है कि बीजेपी के साथ गठबंधन में सरकार चला रहे नीतीश कुमार का मुस्लिम भाइयों के प्रति प्रेम इन दिनों कुछ ज्यादा दिख रहा है. क्योंकि इस बार रमजान के महीने में नीतीश कुमार जहां से निमंत्रण आया वो हर किसी के इफ्तार पार्टी में गए. आज ईद के मौके पर उन्होंने दस जगहों पर जाकर दुआ मांगी है.

Eid Al Fitr 2022: बिहार के मुख्यमंत्री का ईद मिलन, एक या दो नहीं... 10 जगहों पर गए CM नीतीश कुमार, बनाया रिकॉर्ड!

यह भी पढ़ें- बिहार में हर्षोल्लास से मनाई जा रही ईद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई, जानें और किसने क्या कहा...

सीएम नीतीश कुमार का ईद पर मैराथन दौर

मंगलवार की सुबह नीतीश कुमार सबसे पहले गांधी मैदान में बनाए गए ईदगाह में गए थे. इसके बाद खानकाह-मुजीबिया फुलवारी शरीफ गए. इसके बाद इमारत ए शरिया फुलवारी शरीफ गए. इसके बाद सुल्तानगंज स्थित एदार ए शरिया पहुंचे. वहां से वह मित्तन घाट, पटना साहिब स्थित खानकाह ए मुनएमिय गए. वहां से तकिया शरीफ, मित्तन घाट, पटना सिटी स्थित खानकाह बारगाहे इश्क गए.

Eid Al Fitr 2022: बिहार के मुख्यमंत्री का ईद मिलन, एक या दो नहीं... 10 जगहों पर गए CM नीतीश कुमार, बनाया रिकॉर्ड!

इसके बाद नीतीश वहां से फारुखी तंजीम के संपादक एमए जफर के आवास गए. पटना के एग्जीबिशन रोड स्थित डॉ. अहमद अब्दुल हई के आवास गए. आशियाना दीघा स्थित डॉ. मो. ग्यासुद्दीन रई के आवास और दानापुर छावनी स्थित हाजी मोहम्मद इलियास उर्फ सोनू बाबू के आवास पर जाकर ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. इसके साथ ही उनका ये ईद पर मैराथन दौर समाप्त हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
अशोक धाम भगदड़ में 8 मौतें, ललन सिंह बोले- अफवाह ने ली जान
अशोक धाम भगदड़ में 8 मौतें, ललन सिंह बोले- अफवाह ने ली जान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget