एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश कुमार ने 'PM मटेरियल' वाले बयान को बताया फालतू, पत्रकारों से कहा- अब इसकी चर्चा मत करिए

नीतीश कुमार ने कहा, "जातीय जनगणना के मुद्दे पर चर्चा हुई है. लेकिन पार्टी के कोई नेता अगर कुछ बोलते हैं, तो वो उनकी व्यक्तिगत राय है. वो पार्टी का निर्णय नहीं है. इसलिए हमको क्षमा कीजिये."

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मंगलवार को पत्रकारों को साफ तौर पर कह दिया कि वे उनसे अब पीएम मटेरियल वाले बयान पर सवाल ना करें. ये सब फालतू की बातें हैं, इसलिए उनसे इस संबंध में अब कुछ न पूछा जाए. दरअसल, दरभंगा और मधुबनी जिले के बाढ़ (Bihar Flood) प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लौटने के बाद जब वे पत्रकारों से मुखतीब हुए तब किसी ने उनसे राज्यसभा सांसद सुशील मोदी (Sushil Modi) द्वारा दिए गए बयान के संबंध में सवाल किया. 

सवाल सुनते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, " ये सब फालतू बातें हैं. अब इसकी चर्चा मत करिए. पार्टी की बैठक होती है, तो लोग बहुत तरह की बातें करते हैं, जिसको जो मन में आता है, बोलते रहते हैं. हम लोगों के पार्टी की जो मीटिंग थी, वो इस मुद्दे पर बात करने के लिए नहीं बुलाई गई थी."

 

'हमको क्षमा कीजिये अब'

नीतीश कुमार ने कहा, " अध्यक्ष का निर्वाचन, उसकी पुष्टि, पार्टी संविधान में बदलाव के संबंध में मीटिंग में बातचीत की गई. जातीय जनगणना (Caste Based Census) के मुद्दे पर चर्चा हुई है. लेकिन पार्टी के कोई नेता अगर कुछ बोलते हैं, तो वो उनकी व्यक्तिगत राय है. वो पार्टी का निर्णय नहीं है. इसलिए हमको क्षमा कीजिये अब से हमसे ये नहीं पूछियेगा."

सुशील मोदी ने पल्ला झाड़ लिया.

दरअसल, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी जो लंबे समय तक नीतीश कुमार के साथ रहे हैं से जब पीएम मटेरियल वाले बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने पल्ला झाड़ लिया. कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनने के योग्य बताने वाले सुशील मोदी से जब मंगलवार को पत्रकारों ने पूछा कि क्या सीएम नीतीश कुमार वाकई पीएम मटेरियल हैं तो उन्होंने कहा कि ये सब कोई मुद्दा नहीं है और इसपर मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी है.

यह भी पढ़ें -

Politics: मथुरा में मांस और शराब की बिक्री पर रोक, HAM ने कहा- पहले बिहार सोचता है उसके बाद कोई और राज्य

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री की PM मोदी से ‘तुलना’, JDU सांसद ने नीतीश कुमार को बताया ज्यादा बेहतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget