एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री की PM मोदी से ‘तुलना’, JDU सांसद ने नीतीश कुमार को बताया ज्यादा बेहतर

जेडीयू सांसद कौशलेंद्र ने कहा कि नीतीश कुमार का गृह जिला नालंदा है, वहां से वह एक बार सांसद भी रह चुके हैं. ऐसे में उनके लिए नालंदा तो घर जैसा है और घर में नीतीश कुमार को कोई टक्कर दे ही नहीं सकता है.

पटनाः जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कई नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को अब प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं. जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मटेरियल (PM Material) बताए जाने के बाद से इसपर कई तरह की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है. जेडीयू में तो ऐसे भी नेता हैं तो नीतीश के लिए अपना संसदीय क्षेत्र भी छोड़ने के लिए तैयार हैं.

जेडीयू से नालंदा के सांसद कौशलेंद्र ने मुख्यमंत्री को ऑफर किया है कि नीतीश कुमार नालंदा से लोकसभा चुनाव लड़ें. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार चाहें तो वह नालंदा से अपनी सीट भी छोड़ने के लिए तैयार हैं. कौशलेंद्र ने कहा, “मैं नीतीश जी से आग्रह करता हूं कि वे सिर्फ तय कर लें चुनाव लड़ने के लिए, उन्हें फिर उन्हें चुनाव प्रचार करने के लिए एक दिन भी नालंदा आने की जरूरत नहीं पड़ेगी.”

‘नीतीश कुमार को कोई टक्कर नहीं दे सकता’

जेडीयू सांसद कौशलेंद्र ने कहा कि नीतीश कुमार का गृह जिला नालंदा है, वहां से वह एक बार सांसद भी रह चुके हैं. ऐसे में उनके लिए नालंदा तो घर जैसा है और घर में नीतीश कुमार को कोई टक्कर दे ही नहीं सकता है. उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री जरूर बनेंगे. उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बेहतर हैं.

कौशलेंद्र यहीं नहीं रुके बल्कि यह भी कहा कि जब गुजरात के मुख्यमंत्री रहते नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन सकते हैं तो नीतीश कुमार भी बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री बन चुके हैं, वो प्रधानमंत्री क्यों नहीं बन सकते हैं? यहां बता दें कि कौशलेंद्र तीसरी बार नालंदा से सांसद हैं. नीतीश कुमार के विश्वासी माने जाते हैं. बेहद शांत और मिलनसार नेता के तौर पर जाने जाते हैं.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः एक साल में 15 लाख नौकरियां और रोजगार समाप्त, तेजस्वी यादव ने NDA पर उठाए सवाल

बिहारः बांका में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, मोतिहारी में घोंघा चुनने के दौरान किशोर की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget