एक्सप्लोरर

'BJP को हराने का दम सिर्फ कांग्रेस में', पप्पू यादव का बड़ा दावा, PM मोदी और CM नीतीश को लेकर क्या कहा?

Bihar Politics: सांसद पप्पू यादव ने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे जिसके भी पैर छूते हैं वो खत्म हो जाता है. बिहार और देश में कांग्रेस ही बीजेपी को विलुप्त कर सकती है.

Bihar News: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार (25 फरवरी) को सासाराम के चितौली गांव में बीजेपी और उनके सहयोगी दलों पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ कांग्रेस ही बीजेपी को हरा सकती है. कश्मीर से कन्याकुमारी तक कांग्रेस की मौजूदगी है, और यही पार्टी बीजेपी की नीतियों को चुनौती देने में सक्षम है. 

चितौली गांव में एक दंगल प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे पप्पू यादव ने कहा, "कुछ राज्यों में नफरत फैलाकर बीजेपी ने सरकार बनाई है. कांग्रेस को अलग कर देने से देश की सुरक्षा कमजोर हो जाएगी. आज जो भी बीजेपी के साथ गया, वह खत्म हो गया. नवीन पटनायक, जगनमोहन रेड्डी, एकनाथ शिंदे, महबूबा मुफ्ती को बीजेपी ने राजनीतिक रूप से खत्म कर दिया. अब नीतीश कुमार की बारी है.

'जिनके मोदी पैर छूते हैं खत्म हो जाता है'

पप्पू यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भागलपुर की रैली में एक बार भी यह नहीं कहा कि बिहार में बीजेपी नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी, न ही उन्होंने नीतीश को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बताया. इससे साफ होता है कि बीजेपी ने नीतीश कुमार को भी राजनीतिक रूप से कमजोर करने की योजना बनाई है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए पप्पू यादव ने कहा, "जिसका भी पैर नरेंद्र मोदी छूते हैं, वह खत्म हो जाता है. इस संदर्भ में पप्पू यादव ने दिवंगत नेता बाला साहेब ठाकरे और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का उदाहरण दिया.

'छोटे दलों को निगल जाएगी'

इसके साथ ही पप्पू यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बीजेपी को बिहार और देश से कांग्रेस ही विलुप्त कर सकती है. इसलिए सबको कांग्रेस का साथ देना चाहिए. सहयोगी दलों को भी पूरे सम्मान के साथ कांग्रेस का सहयोग करना चाहिए. अन्यथा बीजेपी काम, क्रोध, मद, लोभ, साम, दाम, दंड, भेद के जरिए छोटे दलों को निगल जाएगी.

यह भी पढ़ें: Bihar Cabinet Expansion Live: बिहार में आज हो सकता है कैबिनेट विस्तार, दिलीप जायसवाल ने इस्तीफा दिया, संभावित मंत्रियों के नाम आए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Results: तिरहुत से आया पहला रुझान, 2 राउंड की गिनती पूरी, कौन निकला आगे?
Bihar MLC Results: तिरहुत से आया पहला रुझान, 2 राउंड की गिनती पूरी, कौन निकला आगे?
बिहार टेंडर घोटाला: 7 IAS अधिकारियों तक पहुंची ED की जांच, बढ़ी हलचल
बिहार टेंडर घोटाला: 7 IAS अधिकारियों तक पहुंची ED की जांच, बढ़ी हलचल
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
नीरज कुमार का दावा- मेरी जीत पक्की, अनंत सिंह को बोले- जन सुराज में चले जाएं
नीरज कुमार का दावा- मेरी जीत पक्की, अनंत सिंह को बोले- जन सुराज में चले जाएं

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget