एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश हमसे 5 साल छोटे हैं पर हम बड़ी सलाह देना चाहते’, मांझी का CM पर तंज, कही दिल की बात

Jitan Ram Manjhi Statement: शनिवार को मांझी तपोवन महोत्सव में पहुंचे थे. इस दौरान स्टेज से जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कई सारी बातें कहीं हैं.

गया: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए खुले मंच पर ही जमकर भड़ास निकाली. शनिवार को गया पहुंचे मांझी ने तपोवन महोत्सव के कार्यक्रम में शिरकत की. जनता को संबोधित करने के दौरान उन्होंने कहा कि तपोवन को पर्यटक हब बनना चाहिए था. पर्यटक की यह राजधानी है और इन क्षेत्रों का विकास नहीं होना इन क्षेत्रों के लिए अन्याय हो रहा है. अगर कुछ समय तक मुख्यमंत्री बनने का और मौका मिला होता तो यहां विकास जरूर करता. इसके साथ ही उन्होंने उम्र की बात करते हुए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को सलाह भी दी है.

नीतीश कुमार को दी सलाह

जीतन राम मांझी ने कहा कि हम अपना दुख कह रहे है किसी की शिकायत नहीं कर रहे है. उम्र में नीतीश कुमार से पांच साल बड़े होने के नाते एक सलाह और परामर्श देते हैं कि आप 18 साल तक सीएम रहे हैं और आशीर्वाद देते हैं कि पांच साल और सीएम रहें, लेकिन यह सब काम करा दीजिए तो हम आपके साथ है और साथ देंगे. तपोवन को पर्यटन हब के रूप में बनाने की मांग की है. राजगीर राजा का घर था और यह तपोवन है जिसका महत्व काफी है. अगर  कुछ दिन और सीएम रहने का मौका मिलता तो तपोवन आज ऐसा नहीं होता. मुख्यमंत्री हमें बनाया गया था. अच्छा काम किया था. गहलौर,कुर्किहार और तपोवन सब एक पर्यटन हब की राजधानी के रूप में रहता. यह राजगीर से कम नहीं होता. 

‘लोग हम पर गुस्सा रहते हैं’

आगे कहा कि इसी मंच से 2015 में प्रभारी मंत्री ने कहा था कि फोरलेन बनेगा. जीतन राम मांझी कोई भुइयां का लड़का नहीं था. वादा किया था तो करना चाहिए था. हम तो गठबंधन में है. लोग ऐसे ही हम पर गुस्सा रहते हैं. सब कहते हैं कि जीतन राम मांझी आएं बाय बोलते रहते हैं. जब हम यहां के रहने वाले हैं तो भूख लगेगा तो बोलेंगे ही. मेरा ससुराल भी यहीं है और घर भी यहीं है तो दोनो गाली देंगे. बता दें कि मकर संक्रांति को लेकर हर साल गया के मोहडा प्रखंड में तपोवन महोत्सव मनाया जाता है. तपोवन का मकर संक्रांति से पुराने जमाने से जुड़ा हो रहा है. तपोवन महोत्सव का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी व गया जिला प्रभारी मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी ने किया. 

यह भी पढ़ें- Bihar Saree Market: सूरत को भी पीछे छोड़ रही नालंदा की साड़ी मंडी, डिजाइन देखकर कहेंगे वाह, रेट जानने के लिए पढ़ें खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
Bihar News: भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
बिहार MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget