एक्सप्लोरर

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के उपमुख्यमंत्री वाले मुद्दे पर BJP का तंज- वो तो CM मटेरियल हैं, उनमें कमी क्या है?

BJP Reaction: उपेंद्र कुशवाहा को लेकर इन दिनों बिहार में खूब राजनीति हो रही है. उपेंद्र कुशवाहा को डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा पर पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने प्रतिक्रिया दी है.

पटना: खरमास के बाद नीतीश कैबिनेट (Nitish Cabinet) का विस्तार होने की संभावना है. कैबिनेट विस्तार से पहले जेडीयू (JDU) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) इन दिनों डिप्टी सीएम को लेकर चर्चा में आ गए हैं. वहीं, इस पर बीजेपी (BJP) से पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा (Jeevesh Mishra) ने तंज कसते हुए बुधवार को कहा कि उपेंद्र कुशवाहा में कमी क्या है? वो तो मुख्यमंत्री बनने लायक हैं. 2009 में ही सीएम नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा को लेकर कहा था कि आप तो सीएम मटेरियल हैं. 

कुशवाहा के साथ मेरी पूरी सहानुभूति है- जीवेश मिश्रा

जीवेश मिश्रा ने कहा कि एक तरफ तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम रहेंगे और दूसरी तरफ उपेंद्र कुशवाहा डिप्टी सीएम रहेंगे तो संतुलन बना रहेगा. उपेंद्र कुशवाहा पढ़े- लिखे लोग हैं. उपेंद्र कुशवाहा शपथ लेने के लिए अभी से तैयार बैठे हुए हैं. शपथ समारोह में डिप्टी सीएम का शपथ ले लेंगे, लेकिन जो उपेंद्र कुशवाहा ने गति किया है उनको तो वही रहना होगा. उपेंद्र कुशवाहा कहां जा सकते हैं? उपेंद्र कुशवाहा के साथ मेरी पूरी सहानुभूति है. बहुत पहले ही मुख्यमत्री नीतीश कुमार ने इनको मुख्यमंत्री का ख्वाब दिखाया था. इनसे पहले भी कई लोगों को ख्वाब दिखाया जा चुका है. ललन सिंह और आरसीपी सिंह को भी मुख्यमंत्री ने ख्वाब दिखाया था.

ये मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है- उपेंद्र कुशवाहा

बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा पहले सरकार में मंत्री नहीं बने जाने की बात कहा करते थे, लेकिन हाल के दिनों में उपेंद्र कुशवाहा को डिप्टी सीएम बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है. उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा कि उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा सुनकर उन्हें भी अच्छा लग रहा है. इस बयान के बाद इस मुद्दे पर खूब चर्चाएं हो रही हैं.

ये भी पढ़ें: Watch: घर में घुस-घुसकर पिटाई, बक्सर में किसानों की मांग पर बरसाई गई लाठी, लोगों ने फूंके वाहन, फायरिंग हुई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छठ को लेकर पटना नगर निगम की तैयारी, घाटों की सफाई से लेकर लाइटिंग तक ऐसी रहेगी व्यवस्था
छठ को लेकर पटना नगर निगम की तैयारी, घाटों की सफाई से लेकर लाइटिंग तक ऐसी रहेगी व्यवस्था
बिहार: दो निर्दलीय MLC बीजेपी में शामिल, JDU प्रत्याशियों को किया था पस्त
बिहार: दो निर्दलीय MLC बीजेपी में शामिल, JDU प्रत्याशियों को किया था पस्त
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
'वैमनस्य और ईर्ष्या से चल रहा इंडी ब्लॉक', महागठबंधन पर JDU पर तीखा तंज
'वैमनस्य और ईर्ष्या से चल रहा इंडी ब्लॉक', महागठबंधन पर JDU पर तीखा तंज

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget