एक्सप्लोरर

Bihar Political Crisis: नीतीश कुमार को समर्थन देने पर क्या बोले बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास?

Bihar Politics: बिहारी की राजनीति में चल रहे सियासी बवाल के बीच कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार बीजेपी का साथ छोड़ते हैं तो समर्थन देंगे.

Congress On Bihar Political Crisis: बिहार में चल रही सियासी उथल-पुथल के बीच अटकलों का बाजार गर्म है. इसी बीच कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समर्थन देने की बात कही है. कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा बिहार में नीतीश कुमार बीजेपी का साथ छोड़ते हैं तो समर्थन देंगे. इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा कि महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव हैं, वह जो भी निर्णय लेंगे हम साथ हैं. इसके साथ ही बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदनमोहन झा ने कहा आलाकमान का जो आदेश होगा उसको हम लोग मनेंगे और आरजेडी से हमारी बातचीत होती रहती है.

दरअसल, कांग्रेस ने बिहार में राजनीतिक हालात पर चर्चा करने के लिए अपने विधायक दल की बैठक बुलायी. इससे पहले कांग्रेस ने कहा था कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी के साथ संबंध तोड़ने का फैसला लेते हैं तो पार्टी विपक्षी खेमे में उनका स्वागत करेगी. विधायक शकील अहमद खान ने कहा, ‘‘हम हमेशा मानते हैं कि समान विचारधारा वाले दलों को एक साथ आना चाहिए. समाजवादी विचारधारा में विश्वास रखने वाली मुख्यमंत्री की पार्टी जेडीयू अगर बीजेपी का साथ छोड़ती है तो हम निश्चित रूप से इसका स्वागत करेंगे. हम शाम को बैठक में स्थिति पर चर्चा करेंगे.’’

संजय जायसवाल बोले- सब कुछ ठीक है

वहीं बिहार की मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में सब कुछ ठीक है. इसके साथ ही उन्होंने जेडीयू की मीटिंग पर कहा कि बैठक हर कोई करता है. 

Tej Pratap Yadav: बिहार में सियासी भूचाल के बीच बाबा भोले को खुश करने में जुटे तेज प्रताप यादव, शेयर किया VIDEO

आरजेडी सांसद मनोज झा क्या बोले?

बिहार में चल रहे इस सियासी बवाल पर आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि देखिए आगे क्या होता है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव वही करेंगें जो बिहार की जनता चाहेगी. तेजस्वी वहीं करेंगे जो बिहार की अवाम का आदेश होगा.

Bihar Political Crisis: जेडीयू विधायक गोपाल मंडल का दावा- बिहार में भूचाल आएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार होमगार्ड परीक्षा में गड़बड़ी, हिरासत में 10 आरोपी
बिहार होमगार्ड परीक्षा में गड़बड़ी, हिरासत में 10 आरोपी
पटना: सरेआम लड़की को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, AIIMS में भर्ती
पटना: सरेआम लड़की को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, AIIMS में भर्ती
Bypolls 2026 Voting Live: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में वोटिंग, बीजेपी-कांग्रेस और RJD-जनसुराज के बीच मुकाबला
LIVE: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में वोटिंग, बीजेपी-कांग्रेस और RJD-जनसुराज के बीच मुकाबला
प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget