एक्सप्लोरर

बिहार के बांका में पुलिस एनकाउंटर, STF ने एक लाख के इनामी नक्सली को किया ढेर

बांका एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि कुख्यात नक्सली रमेश टुड्डू पर एक लाख का इनाम घोषित था. वह बिहार व झारखंड के कई थानों की पुलिस का सिरदर्द बन चुका था.

Banka News: बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के कलोथर जंगल में मंगलवार की देर शाम पुलिस मुठभेड़ हुई, जिसमें कुख्यात नक्सली रमेश टुड्डू उर्फ टेंटुआ को बांका पुलिस की मदद से एसटीएफ ने एनकाउंटर के दौरान मार गिराया. इसकी पुष्टि बांका एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने की है. 

आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामलों में था अभियुक्त

बताया जा रहा है कि कुख्यात नक्सली रमेश टुड्डू पर एक लाख का इनाम घोषित था. वह बिहार व झारखंड के कई थानों की पुलिस का सिरदर्द बन चुका था. वह आर्म्स एक्ट सहित कई अन्य मामलों में अभियुक्त था. मृतक नक्सली के खिलाफ बिहार के जमुई जिले के चन्द्रमंडी एवं चकाई थाने के अलावे झारखंड के देवघर जिले के जसीडीह थाना में कुल 11 मामले दर्ज हैं.

वह जमुई में नक्सली संगठन का एरिया कमांडर भी था. मृतक के पास से एक कार्रबाइन भी बरामद हुई है. मृतक नक्सली की पहचान बांका जिले के कटोरिया थाना अंतर्गत बूढ़ी घाट निवासी मटरू टुड्डू के 35 वर्षीय पुत्र रमेश टुड्डू उर्फ टेटुआ के रुप में हुई है.

जानकारी के अनुसार एसटीएफ को सूचना मिली थी कि उक्त नक्सली कलोथर जंगल में छिपा हुआ है, इसके बाद कटोरिया थाना प्रभारी अरविंद राय के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर छापेमारी के लिए पहुंची. इसी क्रम में बूढ़ी घाट व कलोथर जंगल में पुलिस को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की.

सीने व माथे में गोली लगने से नक्सली की मौत

इस फायरिंग में सीने व माथे में गोली लगने से नक्सली की मौत हो गई. इसके बाद देर शाम पुलिस ने नक्सली को घायल समझकर इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना के बाद एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा अन्य पुलिस बलों के साथ कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

ये भी पढ़ें: 'सरकार के पास ताकत है, कुछ भी कर सकती है', बोले पप्पू यादव- अब सिर्फ कोर्ट पर भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
मोतिहारी: DEO कार्यालय में 60 लाख की हेराफेरी! थाने में FIR, आरोपियों पर इनाम
मोतिहारी: DEO कार्यालय में 60 लाख की हेराफेरी! थाने में FIR, आरोपियों पर इनाम
दुलारचंद हत्याकांड: अनंत सिंह पर चिराग पासवान की दो टूक, जानें क्या कहा
दुलारचंद हत्याकांड: अनंत सिंह पर चिराग पासवान की दो टूक, जानें क्या कहा
BPSC ने रद्द की 1711 पदों पर भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका
BPSC ने रद्द की 1711 पदों पर भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget