एक्सप्लोरर

बिहार सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में 24 मुन्ना भाई हो गए पास, फिजिकल टेस्ट में खुलासा, जानें पूरा मामला

Bihar Police Constable Exam: बिहार में सिपाही भर्ती के फिजिकल टेस्ट के दौरान 24 मुन्ना भाई पकड़े गए हैं, जिन्हें जेल भेज दिया गया है.

Bihar News: नौकरी के लिए बिहार सरकार की एजेंसी द्वारा ली गई परीक्षाओं पर अक्सर धांधली के आरोप लगते रहे हैं. लेकिन इस बार एजेंसी का दावा किया कि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हुई है. इस बीच 24 मुन्ना भाईयों का खुलासा हुआ है. दरअसल, पिछले साल 2024 में बिहार केंद्रीय चयन परिषद द्वारा 21391 पदों के लिए सिपाही भर्ती की परीक्षा अगस्त महीने में करवाई गई. नवंबर महीने में रिजल्ट भी आ गया और दिसंबर महीने से शारीरिक परीक्षा की शुरुआत भी हो गई है जो 10 मार्च तक चलने वाली है. 

शारीरिक परीक्षा को चलते हुए अभी 4 सप्ताह ही बीते हैं कि एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. इस दौरान 24 मुन्ना भाईयों का खुलासा हुआ है जिन्होंने CSBC द्वारा ली गई लिखित परीक्षा को आसानी से पास कर लिया.

21,391 पदों के लिए हुई थी सिपाही भर्ती परीक्षा
केंद्रीय चयन परिषद ने 21,391 पदों की सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए 6 चरणों में 7 अगस्त से 28 अगस्त 2024 तक परीक्षा ली थी. जिसका रिजल्ट 14 नवंबर 2024 को घोषित कर दिया गया. लिखित परीक्षा में पास 1,07,079 अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा लेने के लिए 9 दिसंबर 2024 से 10 मार्च 2024 तक का समय रखा गया है.

शारीरिक परीक्षा पटना के गर्दनीबाग स्थित शहीद राजेंद्र प्रसाद राजकीय उच्च विद्यालय में लिया जा रहा है.  अभी तक शारीरिक दक्षता परीक्षा के चार सप्ताह बीत चुके हैं और इस भर्ती परीक्षा में 4 सप्ताह में 34063 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था जिसमें 26911 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, यानी देखा जाए तो 7152 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए और जो शामिल हुए उसमें से 24 अभ्यर्थी ऐसे निकले जो दूसरे की जगह पर परीक्षा दे कर पास हो गए, लेकिन शारीरिक परीक्षा में उनका खुलासा हो गया और केंद्रीय चयन परिषद ने गर्दनीबाग थाने में मामला दर्ज कर उन सभी को जेल भेज दिया.

24 मुन्ना भाई की हो चुकी पहचान 
9 दिसंबर से शारीरिक परीक्षा की शुरुआत हुई तो उसके दूसरे दिन 10 दिसंबर को एक मुन्ना भाई का खुलासा हुआ. जिसके खिलाफ गर्दनीबाग थाने में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया. यह सिलसिला लगातार चलता रहा.दूसरे सप्ताह के 17,19 और 21 दिसंबर को जांच के क्रम में चार मुन्ना भाई की पहचान की गई तो तीसरे सप्ताह में 23 दिसंबर से 27 दिसंबर के बीच कुल 6 मुन्ना भाई मिले जो दूसरे चेहरे पर परीक्षा देकर शारीरिक परीक्षा देने आए थे.

चौथे सप्ताह में तो हद हो गई की 30 दिसंबर 2024 से 3 जनवरी 2025 के बीच जांच के दौरान 13 मुन्ना भाई को पकड़ा. अब तक कुल 24 मुन्ना भाई की पहचान हो गई है. अभी करीब 70000 अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षा लेना बाकी है.अब ऐसे में कितने और मुन्ना भाई की पहचान हो पाती है यह देखने वाली बात होगी.

बिहार में ठगी गिरोह सक्रिय 
इन मुन्ना भाईयों के मिलने से एक बात तो साफ हो गई है कि नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह अभी बिहार में सक्रिय है और कहीं ना कहीं इसमें एजेंसी के अधिकारियों की मिलीभगत भी जरूर है. क्योंकि इस तरह से दूसरे के चेहरे पर परीक्षा देकर पास हो गए तो केंद्रीय चयन परिषद द्वारा ली गई परीक्षा पर सवाल उठना लाजिम है.

आखिर किस ढंग से जांच करके CSBC ने परीक्षा ली थी. हालांकि यह बात अलग है कि शारीरिक दक्षता परीक्षा में केंद्रीय चयन परिषद एक्टिव मोड में दिख रही है और बारीकी से जांच कर इसका खुलासा कर रही है.

यह भी पढ़ें: लालू यादव के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाने पर BJP ने बोला हमला, कहा- ‘पार्टी पर मालिकाना हक...’

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget