एक्सप्लोरर

लालू यादव के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाने पर BJP ने बोला हमला, कहा- ‘पार्टी पर मालिकाना हक...’

Bihar Politics: बीजेपी नेता नीरज कुमार ने कहा लालू के नीतीश कुमार को दिए गए ऑफर पर घेरा. उन्होंने कहा कि पिता बोलता है दरवाजा खुला है, बेटा बंद कर देता है. बेटी आकर कहती है पापा जो कहेंगे, वहीं होगा.

Bihar Politics: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने 18 जनवरी को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है. इसको लेकर बीजेपी ने निशाना साधा है. बीजेपी नेता नीरज कुमार ने कहा कि लालू यादव के परिवार में उनकी पार्टी पर मालिकाना हक को लेकर उनके बेटे-बेटियों में लड़ाई चल रही है. 

उन्होंने कहा कि एक बार लालू यादव कहते हैं कि दरवाजा खुला है, बेटा आकर बंद करता है फिर बेटी आकर कहती है कि दरवाजा खुला रहेगा, पापा जो कहेंगे, वहीं होगा. 

‘पार्टी को चार हिस्सों में बांट दिजिए’
बीजेपी नेता नीरज कुमार ने लालू यादव को सलाह देते हुए कहा कि आप स्वस्थ रहते हुए अपनी पार्टी को चार हिस्सों में बांट दिजिए. ताकि आपके बेटे-बेटी संतुष्ट रहे. आरजेडी T-1 तेजस्वी यादव के लिए, आरजेडी T-2 तेजप्रताप के लिए, आरजेडी ‘एम’ मीसा भारती के लिए और आरजेडी ‘आर’ रोहिणी के लिए. नहीं तो पार्टी के साथ-साथ आपके परिवार में भी कलह मचेगी, भगदड़ मचेगी. बीजेपी नेता ने कहा लालू यादव अपने बेटे को औकात दिखाना चाहते हैं इसलिए उन्होंने बैठक बुलाई है.

RJD की बैठक कई मायनों में अहम
साल 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए आरजेडी की बैठक कई मायनों में अहम है. माना जा रहा है कि इस बैठक में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की अधिकारिक घोषणा हो सकती है. इसके अलावा बैठक में पार्टी के विधायकों और सांसदों से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर फीडबैक भी लिया जा सकता है. संभावना है कि बैठक में पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा भी की जा सकती है.

बता दें कि आरजेडी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी की तरफ से एक पत्र जारी किया गया है. जिसमें लिखा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 18 जनवरी 2025 को पटना के मौर्या होटल में आयोजित की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: 4 जनवरी को हुए BPSC के री-एग्जाम पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, ‘सरकार ने कानूनी तौर पर…’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget