एक्सप्लोरर

बिहार: रोहतास में पुलिस ने लाखों की अवैध शराब की जब्त, पांच तस्कर गिरफ्तार; नकद बरामद

रोहतास एसपी आशीष भारती ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि करगहर के दिभिया गड़भे गांव निवासी अवधेश यादव द्वारा शराब की बड़ी खेप मंगवाई जा रही है. पुलिस ने सूचना के सत्यापन के दौरान मामले को सही पाया, जिसके बाद कार्रवाई की गई.

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले में शुक्रवार को पुलिस ने 50 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की. वहीं, मौके से पांच तस्करों को गिरफ्तार करते उनके पास से नकद भी बरामद की. मामला जिले के कोचस थाना क्षेत्र का है. बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर कोचस थाना की पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान ममरेजपुर में पुलिस अंग्रेजी शराब से लदी ट्रक जब्त की. साथ ही शराब तस्करी गैंग के सरगना अवधेश यादव सहित पांच धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया.

दो कार और कैश किया जब्त 

गिरफ्तार धंधेबाजों के पास से पुलिस ने दो लाख 9 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं. साथ ही दो कार भी जब्त किया है, जिसमें शराब लदी हुई थी. इस संबंध में रोहतास एसपी आशीष भारती ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि करगहर के दिभिया गड़भे गांव निवासी अवधेश यादव द्वारा शराब की बड़ी खेप मंगवाई जा रही है.

पुलिस ने सूचना के सत्यापन के दौरान मामले को सही पाया, जिसके बाद कार्रवाई की गई. उन्होंने बताया कि कोचस थाना क्षेत्र के ममरेजपुर के पास ग्रामीण सड़क के किनारे शराब लदे ट्रक से शराब के कार्टनों को उतारा जा रहा था. ऐसे में पुलिस ने ट्रक और शराब को जब्त कर लिया. पुलिस ने जब आगे कार्रवाई की तो दो कार भी बरामद किए गए, जिसमें शराब लदी हुई थी.

राजस्थान से आए थे तस्कर

एसपी ने बताया गिरफ्तार धंधेबाजों में राजस्थान के अलवर जिले के भी दो शख्स शामिल हैं. वहीं, पटनासिटी का मनजीत सिंह और राजेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार धंधेबाजों से पूछताछ की जा रही है. ताकि शराब के नेक्सस को तोड़ा जा सके.

यह भी पढ़ें -

बिहारः केंद्र सरकार से अपील करते हुए बोले जीतनराम मांझी, चुनाव हो सकते हैं तो जनगणना से परहेज क्यों?

पप्पू यादव का आरोप- 'मूर्खता' से जनसंहार को फिर न्योता दे रही सरकार; जानें क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget