एक्सप्लोरर

पीएम मोदी बोले- आज बिहार की विकास यात्रा का अहम दिन, अगले 4-5 सालों में देश में इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होंगे 110 लाख करोड़

पीएम ने कहा कि इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ने के साथ-साथ अब ये भी जरूरी है कि देश के गांवों में अच्छी क्वालिटी, तेज रफ्तार वाला इंटरनेट भी हो.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दुनिया में उसी देश ने सबसे तेज तरक्की की है, जिसने अपने इंफ्रास्ट्रक्चर पर गंभीरता से निवेश किया है. लेकिन भारत में दशकों तक ऐसा रहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े और व्यापक बदलाव लाने वाले प्रोजेक्ट्स पर उतना ध्यान नहीं दिया गया. आने वाले 4-5 सालों में इस पर 110 लाख करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है. इसमें से भी 19 लाख करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट केवल हाईवे से जुड़े हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिहार में कनेक्टिविटी बढ़ाने वालीं नौ हाईवे परियोजनाओं का शिलान्यास और 'घर तक फाइबर' नेटवर्क योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि आज बिहार की विकास यात्रा का एक और अहम दिन है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''देश के गांवों में इंटरनेट उपयोग करने वालों की संख्या शहरों से ज्यादा हो जाएगी, ये कुछ वर्षों तक सोचना मुश्किल था. किसान, गांव के युवा, महिलाएं आसानी से इंटरनेट का इस्तेमाल करेंगे, इस पर भी लोग सवाल उठाते थे, लेकिन अब सारी स्थितियां बदल गई है.''

उन्होंने कहा कि इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ने के साथ-साथ अब ये भी जरूरी है कि देश के गांवों में अच्छी क्वालिटी, तेज रफ्तार वाला इंटरनेट भी हो. सरकार के प्रयासों की वजह से देश की करीब डेढ़ लाख पंचायतों तक ऑप्टिकल फाइबर पहले ही पहुंच चुका है. यही नहीं बीते 6 साल में देश भर में 3 लाख से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर भी ऑनलाइन जोड़े गए हैं. अब यही कनेक्टिविटी देश के हर गांव तक पहुंचाने के लक्ष्य के साथ देश आगे बढ़ रहा है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि टेलीमेडिसिन के माध्यम से अब दूर-सुदूर के गांवों में भी सस्ता और प्रभावी इलाज गरीब को घर बैठे ही दिलाना संभव हो पाएगा. हमारे किसानों को तो इससे बहुत अधिक लाभ होगा. अच्छी फसल, मौसम का हाल जैसी कई जानकारियां उन्हें आसानी से मिलेंगी.

यह भी पढ़ें -

बिहार: संजय जायसवाल ने औरंगजेब से की तेजस्वी यादव की तुलना, तेज प्रताप और मीसा पर भी दिया बड़ा बयान

RJD नेता रामाश्रय साहनी ने टिकट नहीं मिलने पर किया निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का नाम लेकर गिरिराज सिंह बोले- 'किसी माई के लाल में…'
PM मोदी का नाम लेकर गिरिराज सिंह बोले- 'किसी माई के लाल में…'
नाना पाटेकर के निधन पर तेज प्रताप ने ऐसे दिया रिएक्शन, पप्पू यादव बोले- 'दो दिन में…
नाना पाटेकर के निधन पर तेज प्रताप ने ऐसे दिया रिएक्शन, पप्पू यादव बोले- 'दो दिन में…
लालू के बाल संवारते हुए रोहिणी का वीडियो वायरल, लिखा- ‘बेटी होने का फर्ज...'
लालू के बाल संवारते हुए रोहिणी का वीडियो वायरल, लिखा- ‘बेटी होने का फर्ज...'
बिहार का धनकुबेर इंजीनियर, EOU की रेड मिली नोटों की गड्डी
बिहार का धनकुबेर इंजीनियर, EOU की रेड मिली नोटों की गड्डी

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
Embed widget