एक्सप्लोरर

पटना में 5वीं की छात्रा ने स्कूल के टॉयलेट में लगाई खुद को आग, बुरी तरह झुलसी, PMCH में मौत

Bihar Girl Student Set Fire: पटना के एक स्कूल में छात्रा ने बाथरूम में घुसकर आग लगा ली, जिससे वो बुरी तरह से झुलस कर घायल हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र स्थित अमला टोला कन्या विद्यालय में बुधवार को एक छात्रा ने बाथरूम में घुसकर आग लगा ली, जिससे वो बुरी तरह से झुलस गई. लड़की का नाम जोया परवीन है, जो दमडीया की रहने वाली है. वो कक्षा 5 की छात्रा थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल में उसे भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

छात्रा इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर

दरअसल छात्रा का शरीर 90 प्रतिशत तक जल गया था. उसे इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था. बताया जाता है कि चितकोहरा अमला हाई स्कूल छात्रा ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाया था. पीएमसीएच के सिओटी में इलाज चल रहा था, जहां उसकी मौत हो गई. वहीं इससे पहले गुस्साए लोगों ने स्कूल को घेर कर जमकर हंगामा किया. 

घटना के बाद कई शिक्षक स्कूल के अंदर थे, जिन्हें बाहर नहीं आने दिया गया. मौके पर पुलिसकर्मियों की पिटाई भी की गई. लोगों ने एसएचओ को थप्पड़ भी मारे. फिलहाल, सेंट्रल एसपी दीक्षा समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. घटना के बाद स्कूल का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया है. कुछ शिक्षक डर के मारे भाग गए हैं. जब भीड़ स्कूल पहुंची, तो वहां भारी तोड़फोड़ हुई. कुर्सियां-मेजें तोड़ दी गईं. जरूरी कागजात भी फाड़ दिए गए.

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

परिजनों ने इस घटना को हत्या बताया है. उन्होंने कहा कि किसी ने उसकी हत्या की है, या फिर बेटी ने किसी के दबाव में आकर खुद को आग लगा लिया है. जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह जोया स्कूल के बाथरूम में गई थी. उसके हाथ में एक बोतल भी थी. बाथरूम में जाने के बाद कुछ छात्राओं ने बाथरूम से धुआं निकलते देखा, जिसके बाद हंगामा मच गया.

स्कूल के बाहर अभी भी भारी भीड़ जमा है. पुलिस लोगों को समझाने में जुटी है. उधर, मौके पर मिट्टी के तेल का एक डिब्बा मिला है. इसमें लगभग आधा लीटर तेल बचा है. बाथरूम के बाहर एक नीला कपड़ा भी पड़ा है. बाथरूम को सील कर दिया गया है. एफएसएल टीम जांच कर रही है. पुलिस अब स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है.

ये भी पढे़ं: नालंदा में बड़ा बवाल, जेडीयू मंत्री और विधायक पर ग्रामीणों का हमला, भागकर बचाई जान

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget