एक्सप्लोरर

Villagers Attack JDU Minister: नालंदा में बड़ा बवाल, जेडीयू मंत्री और विधायक पर ग्रामीणों का हमला, भागकर बचाई जान

Shravan Kumar: नालंदा में ग्रामीणों की भीड़ ने लाठी-डंडों के साथ मंत्री और विधायक का घेराव कर उन्हें दौड़ा दिया. दोनों नेताओं एक किलोमीटर तक भागकर अपनी जान बचाई.

नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावां गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बिहार सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधानसभा के विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. ग्रामीणों की भीड़ ने लाठी-डंडों के साथ मंत्री और विधायक का घेराव कर उन्हें दूर तक दौड़ा दिया.

मृतकों के परिजनों से मिलने आए थे मंत्री 

हालात इतने बिगड़ गए कि दोनों नेताओं को लगभग एक किलोमीटर तक भागकर गाड़ी बदलनी पड़ी और फिर उन्होंने अपनी जान बचाई. बताया जाता है कि 23 अगस्त को हिलसा–पटना मार्ग पर दनियावां के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें हिलसा के 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी. इसी हादसे में मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए मंत्री और विधायक बुधवार को गांव पहुंचे थे.

दोनों नेताओं ने परिवारजनों से मुलाकात की और सांत्वना देने के बाद वहां से लौटने की तैयारी करने लगे, इसी दौरान ग्रामीणों ने उनसे नाराजगी जाहिर की और उन्हें रुकने के लिए कहा. ग्रामीणों का आरोप था कि मंत्री और विधायक चार दिन बाद पीड़ित परिवार के यहां पहुंचे और अब भी मात्र कुछ मिनट रुककर जा रहे हैं, जबकि ग्रामीण चाहते थे कि नेता जी कम-से-कम दो-तीन घंटे समय दें और उनकी समस्याएं सुनें.

मंत्री और विधायक जैसे ही वापस लौटने लगे तभी आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर उनका पीछा करना शुरू कर दिया. देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई. मंत्री और विधायक को जान बचाने के लिए भागना पड़ा, बताया जा रहा है कि दोनों नेता किसी तरह गाड़ी तक पहुंचे और वहां से दूसरी गाड़ी में बैठकर सुरक्षित निकल गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, हिलसा डीएसपी समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गए और हालात को नियंत्रित किया गया.

ग्रामीणों ने बताई अपनी नाराजगी की वजह

वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मंत्री और विधायक केवल औपचारिकता निभाने और राजनीतिक दिखावा करने पहुंचे थे, अगर सचमुच दुख साझा करना था तो हादसे के तुरंत बाद आना चाहिए था. इसके अलावा ग्रामीणों का आरोप है कि नेताओं ने पीड़ित परिवार के साथ पर्याप्त समय नहीं बिताया और जल्दी-जल्दी कार्यक्रम निपटाकर निकलने की कोशिश कर रहे थे, जिससे नाराजगी बढ़ गई.

इस घटना पर जदयू जिला अध्यक्ष मोहम्मद अरशद ने कहा कि मंत्री और विधायक मृतक परिवार से संवेदना प्रकट करने के लिए सरकार की ओर से गए थे, लेकिन विपक्ष के इशारे पर कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने और हमला करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
Embed widget