एक्सप्लोरर

Patna News: फतुहा में व्यवसायी को रेलवे ओवर ब्रिज से नीचे फेंका, PMCH में हुई मौत

Patna Murder: फतुहा में एक युवक को मारने के इरादे से रेलवे ब्रिज से नीचे फेंक दिया गया. बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Businessman Killed In patna: रेलवे ओवर ब्रिज से एक युवक को नीचे फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इलाज के दौरान घायल युवक की पटना में मौत हो गई है. दिल को दहला देने वाली यह घटना राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र स्थित महारानी रेलवे ओवरब्रिज पर गुरुवार की देर शाम करीब 8 बजे घटी है. आम आदमी की सूचना पर फतुहा पुलिस रेलवे ओवरब्रिज पहुंची, फिर नीचे रेल ट्रैक के किनारे पड़े घायल युवक को ऊपर सड़क पर लाकर फतुहा अस्पताल पहुंचा दिया. अस्पताल में डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज किया और उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई .

रेलवे ओवर ब्रिज से नीचे फेंका

मृतक युवक का नाम विजय चौधरी है, जो फतुहा के गोविंदपुर का निवासी था. जानकारी के मुताबिक विजय अपने कारोबार के सिलसिले में तगादा करने स्कूटी से छोटी लाइन की ओर जा रहा था. विजय जैसे ही रेलवे ओवर ब्रिज पर पहुंचा, पहले उसकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मारकर किसी अज्ञात बाइक सवार ने उसे नीचे गिरा दिया और फिर उसे उठाकर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे फेंक दिया. इस वारदात को अंजाम देने वाले लोग तीन की संख्या में थे और सभी ने हेलमेट लगा रखा था. मृतक विजय ने खुद ये बात फतुहा अस्पताल में कैमरे पर बताया था.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस हत्या का कोई चश्मदीद तो नहीं है, लेकिन मरने के पहले विजय ने इतना तो बता  दिया है कि उसकी हत्या की गई है. आखिरकार इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात विजय की पीएमसीएच में मौत हो गई. विजय की स्कूटी रेल ब्रिज के ऊपर ही खड़ी थी जिसे पुलिस ने जब्त कर थाने पर पहुंचा दिया है. पुलिस ने बताया कि देर रात तक इस घटना के खिलाफ किसी ने कोई आवेदन नहीं दिया है. फतुहा डीएससी निखिल कुमार ने कहा कि इस पूरे मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है कि ये हत्या किस वजह से की गई है.

ये भी पढ़ेंः जमुई में डबल मर्डर, रात के अंधेरे में महिला और उसके बच्चे को उतारा मौत के घाट, पति पर लगा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget