एक्सप्लोरर

जमुई में डबल मर्डर, रात के अंधेरे में महिला और उसके बच्चे को उतारा मौत के घाट, पति पर लगा आरोप

Jamui Double Murder: जमुई में गुरुवार देर रात महिला और उसके पांच साल के बच्चे की हत्या कर दी गई. मृतका के माता-पिता की शिकायत पर दामाद और सास-ससुर को गिरफ्तार किया गया है.

Bihar News: बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के परांची गांव से डबर मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक महिला और उसके पांच वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी गई. महिला के मायके वालों ने दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मृतक महिला के पति व सास-ससुर को हिरासत में ले लिया है.

महिला और 5 साल के बच्चे की हत्या 
घटना चकाई थाना क्षेत्र के परांची गांव की है. जहां गुरुवार देर रात करीब 2:30 बजे घर में सोई 24 वर्षीय महिला सुनीता देवी और उसके 5 वर्षीय बच्चे ऋतिक की हत्या कर दी गई. मृतक महिला 26 जून को ही अपने मायके बिचकोड़वा थाना क्षेत्र के बीचगढा गांव से ससुराल परांची गांव आई थी. 10 साल पहले उसकी शादी हुई थी. वहीं मामले को लेकर मृतका के पति का कहना है कि रात करीब ढाई बजे वो घर से बाहर शौच करने के लिए गया था. तभी पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर वो वापस दौड़ा.

उसकी पत्नी और बच्चा घर में मरे पड़े थे. उसकी पत्नी के चेहरे और पेट पर चाकू के निशान थे. उसने शोर मचाया तो बगल में सोए उसके माता-पिता भी वहां आ गए. आवाज सुनकर गांव के लोग भी वहां पहुंच गए और पुलिस को घटना की सूचना दी गई. घटना की सूचना पर चकाई पुलिस और एसडीपीओ राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे.

मृतका के माता-पिता ने दामाद पर लगाए हत्या के आरोप
वहीं हत्या की सूचना पर मृतक महिला के माता-पिता भी परांची गांव पहुंचे. उन्होंने अपने दामाद महेश दास और उसके माता-पिता पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया. इसके साथ ही कहा कि उनका दामाद मकान बनाने के लिए रुपया मांग रहा था. मांग पूरी ने होने पर पत्नी और बेटे की हत्या कर दी.

मृतका के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतका के पति महेश दास एवं सास एवं ससुर को हिरासत में ले लिया. 

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार दिल्ली रवाना, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी, ले सकते हैं चौंकाने वाला फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

Embed widget