एक्सप्लोरर

Bihar Panchayat Election: वोटरों को लुभाने के लिए मछली-चावल खिला रहा था मुखिया प्रत्याशी, बीच पार्टी में पहुंची पुलिस, फिर...

सदर एसडीपीओ ने बताया कि खैरा पंचायत के इटहट गांव के मुखिया प्रत्याशी जनेश्वर पासवान द्वारा वोटरों को लुभाने के लिए पार्टी व्यवस्था की गयी थी. लेकिन पुलिस के पहुंचते ही मछली भात छोड़कर फरार हो गए.

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के इटहट गांव में वोटरों को लुभाने के लिए खैरा पंचायत के एक सरकारी भवन में इटहट गांव के मुखिया प्रत्याशी जनेश्वर पासवान द्वारा मछली पार्टी की व्यवस्था की गई थी. मछली पार्टी में शामिल होने कई लोग पहुंचे थे. हालांकि, इस पार्टी की भनक पुलिस को लग गई. ऐसे में दल बल के साथ इटहट गांव पहुंची पुलिस ने छापामारी कर कटी हुई मछली एवं मछली बनाने का सामान जब्त कर लिया. इस मामले में पुलिस ने मुखिया समेत 3 को नामजद और 100 अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाते हुए आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से पूरे पंचायत में हड़कंप व्याप्त है.

लगभग डेढ़ सौ लोग हुए थे शामिल
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार बारुण प्रखंड के खैरा पंचायत के इटहट गांव के मुखिया प्रत्याशी जनेश्वर पासवान द्वारा वोटरों को लुभाने के लिए शनिवार को मछली पार्टी की व्यवस्था की गई थी. इस पार्टी में लगभग डेढ़ सौ लोग शामिल हुए थे. मुखिया प्रत्याशी ने वोटरों को लुभाने के लिए सोन नदी से लगभग ढाई क्विंटल मछली की व्यवस्था की थी. लेकिन पार्टी के रंग में उस वक्त भंग पड़ गया, जब इसकी भनक पुलिस को लग गई.

लोगों की तलाश में जुटी पुलिस
 
सूचना मिलते ही पुलिस जब गांव पहुंची तो मुखिया एवं उसके समर्थक मछली भात छोड़कर फरार हो गए. लेकिन पुलिस इस पार्टी में शामिल लोगों की तलाश में जुटी हुई है. सदर एसडीपीओ गौतम शरण ओमी ने बताया कि खैरा पंचायत के इटहट गांव के मुखिया प्रत्याशी जनेश्वर पासवान द्वारा वोटरों को लुभाने के लिए पार्टी व्यवस्था की गयी थी. लेकिन पुलिस को इसकी सूचना मिल गयी और छापेमारी करते हुए मछली एवं मछली बनाने की सामग्री को जब्त करते हुए थाना लाया गया है.

एसडीपीओ ने बताया कि  इस मामले में तीन नामजद लोगों के खिलाफ लगभग 100 अज्ञात लोगों के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज की गई है. फिलहाल मुखिया समेत सभी अभियुक्त अभी फरार हैं.

यह भी पढ़ें -

Bihar News: लालच देकर हिंदू परिवार के लोगों का धर्म परिवर्तन कराता था शख्स, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बिहार ने लगाई सबसे अधिक कोरोना वैक्सीन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी, सामने आई पहली तस्वीर
JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी, सामने आई पहली तस्वीर
JDU में शामिल हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का बड़ा बयान, 'मेरे पिता ने राज्यसभा…'
JDU में शामिल हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का बड़ा बयान, 'मेरे पिता ने राज्यसभा…'
नीतीश कुमार के फैसले पर सबसे करीबी नेता मनीष वर्मा की पहली प्रतिक्रिया, निशांत पर भी खूब बोले
नीतीश कुमार के फैसले पर सबसे करीबी नेता मनीष वर्मा की पहली प्रतिक्रिया, निशांत पर भी खूब बोले
Bihar News: 'नीतीश के नाम पर सत्ता में आई BJP, बिहार की जनता सब देख रही है', मुकेश सहनी का बड़ा आरोप
'नीतीश के नाम पर सत्ता में आई BJP, बिहार की जनता सब देख रही है', मुकेश सहनी का बड़ा आरोप

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War
UK07 Rider अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट, मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट के बाद कार क्रैश
Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)
Pati Brahmachari:😕Suraj के आँसू, Isha की कड़वाहट! क्या अधूरा रह जाएगा यह प्यार? #sbs
Iran Israel War: ईरान से अमेरिका और इजरायल के बीच जंग के 10 Updates | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से जंग के पक्ष में नहीं थे जेडी वेंस और मार्को रुबियो, डोनाल्ड ट्रंप को किया था अलर्ट, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
ईरान से जंग के पक्ष में नहीं थे वेंस और रुबियो, ट्रंप को किया था अलर्ट, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
IND vs NZ Final: फाइनल में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार, वरुण चक्रवर्ती पर सब हो गया साफ
फाइनल में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार, वरुण चक्रवर्ती पर सब हो गया साफ
Iran Supreme Leader: कौन होगा खामेनेई का उत्तराधिकारी? जंग के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर के नाम पर बनी सहमति
कौन होगा खामेनेई का उत्तराधिकारी? जंग के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर के नाम पर बनी सहमति
जूनियर एनटीआर को देखने बैंगलुरु के अस्पताल में उमड़ी भीड़, तोड़ा एस्किलेटर, वीडियो हो रहा वायरल
जूनियर एनटीआर को देखने बैंगलुरु के अस्पताल में उमड़ी भीड़, तोड़ा एस्किलेटर, वीडियो हो रहा वायरल
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
'खामेनेई की हत्या का बदला लेंगे', सुप्रीम लीडर के सलाहकार की धमकी से भड़के ट्रंप, दिया ये जवाब
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
T-20 WC Final: 12 लाख रुपये में बिक रहा सबसे महंगा टिकट? सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों के उड़ाए होश
T-20 WC Final: 12 लाख रुपये में बिक रहा सबसे महंगा टिकट? सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों के उड़ाए होश
Embed widget