एक्सप्लोरर

Bihar News: लालच देकर हिंदू परिवार के लोगों का धर्म परिवर्तन कराता था शख्स, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

बीमारी ठीक करने के नाम पर लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराते शख्स को रंगे हाथ सैकड़ों लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है. साथ ही प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले में शुक्रवार को राजेश्वरी ओपी इलाके के कंजारा गांव में लोगों ने एक पादरी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. पादरी कुछ महीने पहले तक हिन्दू था और सुपौल शहर में होटल चलाने का काम करता है. लेकिन बीते दिनों उनसे ईसाई धर्म कबूल कर लिया था. ऐसे में लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस मामले का खुलासा बीएचपी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने किया है.

30 परिवारों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

आरोप है कि पादरी ने करीब 30 हिन्दू परिवारों का धर्म परिवर्तन करा कर, उन्हें ईसाई धर्म का बना दिया है. वहीं, पुलिस को सुपर्द किया गया पादरी दावा करता है कि प्रभु की प्रार्थना से कई जटिल बीमारी ठीक हो जाती है. उसकी भी गंभीर बीमारी प्रभु की प्रार्थना के बाद ठीक हुई, इसलिए उसने धर्म परिवर्तन कर लिया. हालांकि, लोगों का दावा है कि पादरी का नाम रवि गुप्ता है, जो सुपौल नगर परिषद के भेलाही इलाके का रहने वाला है. वहीं, मधेपुरा के रहने वाले श्याम सुंदर मंडल को भी पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है. 

इस संबंध में राजेश्वरी ओपी प्रभारी रामशंकर कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि दो युवक लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उसकाते हुए पकड़े गए हैं, जिसके बाद वे दल बल के साथ वहां पहुंचे और ग्रामीणों के चंगुल से उक्त युवक को छुड़ा कर थाना ले आए. फिलहाल पूछताछ की जा रही है. वरीय अधिकारियों को सूचना दे दी गई है. दोनों के खिलाफ पुलिस को अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.

एक महीने में तीसरा मामला

बता दें कि सुपौल में इस महीने धर्म परिवर्तन की ये तीसरी घटना सामने आई है. इससे पूर्व भीमपुर ओपी अंतर्गत एक हिन्दू महिला को जबरदस्ती दो महीने तक अपहरण कर प्रतिबंधित मांस खिलाकर धर्मपरिवर्तन कराने का मामला आया था. वहीं, घटना दूसरी सरायगढ़ प्रखंड अंतर्गत पिपरा खुर्द गांव की है, जहां प्रलोभन देकर 20 से 25 परिवार को धर्मांतरण कराने का मामला प्रकाश में आया था. ये तीसरी घटना है जिसमें बीमारी ठीक करने के नाम पर लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराते शख्स को रंगे हाथ सैकड़ों लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है. साथ ही प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें -

Bihar News: भांजी पर आया मामा का दिल, पत्नी और बेटे को छोड़कर हुआ फरार, दो सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग

Bihar Politics: BJP विधायक ने कहा- तेजस्वी PM मोदी के विकास कार्यों की करें चर्चा, इसी में उनकी भलाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार के इस्तीफे के सवाल पर तेज प्रताप यादव बोले, 'खुशी की बात है, अब...'
नीतीश कुमार के इस्तीफे के सवाल पर तेज प्रताप यादव बोले, 'खुशी की बात है, अब...'
JDU के संभावित मंत्रियों की पहली लिस्ट! विजय चौधरी सहित इन नेताओं को मिल सकता है मौका
JDU के संभावित मंत्रियों की पहली लिस्ट! विजय चौधरी सहित इन नेताओं को मिल सकता है मौका
Bihar New CM Live: दोपहर 3.15 बजे CM पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, यहां पढ़ें मंगलवार का पूरा कार्यक्रम
Live: दोपहर 3.15 बजे CM पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, यहां पढ़ें मंगलवार का पूरा कार्यक्रम
बड़ी खबर: निशांत कुमार बिहार की नई सरकार में नहीं बनना चाहते डिप्टी CM, मन में क्या है?
बड़ी खबर: निशांत कुमार बिहार की नई सरकार में नहीं बनना चाहते डिप्टी CM, मन में क्या है?

वीडियोज

Chitra Tripathi: होर्मुज पर टेंशन, जंग का काउंटडाउन! जानिए सटीक विश्लेषण!
Noida Labour Protest Update: अधिकारियों को CM Yogi का सख्त निर्देश | UP News | Breaking
Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
पथराव-आगजनी, तोड़फोड़, 60 से ज्यादा गिरफ्तारी, जानें- नोएडा प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
पथराव-आगजनी, तोड़फोड़, 60 से ज्यादा गिरफ्तारी, जानें- नोएडा प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
Noida Protest Live: नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
Bengal SIR: बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
Embed widget