एक्सप्लोरर

PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बिहार ने लगाई सबसे अधिक कोरोना वैक्सीन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिए बिहारवासियों और खासकर स्वास्थ्य विभाग को बधाई देता हूं. उम्मीद करता हूं कि स्वास्थ्य विभाग आगे भी इसी तरह निरंतर काम करता रहेगा.

पटना: बिहार ने शुक्रवार को देश में कोविड-19 के सबसे अधिक 30 लाख 67 हजार 918 टीके (Corona Vaccine) लगाए. आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है. राज्य में रात 11.20 बजे तक 29,38,653 खुराकें दी गईं थीं, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के 71वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित टीकाकरण अभियान को और बल मिला.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने किया धन्यवाद

कोविन ऐप के अनुसार, राज्य में अब तक कुल 4.92 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं, जिनमें से 4.02 करोड़ पहली खुराक और 90.51 लाख दूसरी खुराक हैं. भारत में शुक्रवार को उस समय तक 2.37 करोड़ टीके लगाए जा चुके थे. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "मैं इस ऐतिहासिक टीकाकरण अभियान में शामिल सभी स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य कर्मचारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं."

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई 

इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कोविड टीकाकरण महाअभियान के तहत बिहार में रिकॉर्ड टीकाकरण के लिए बिहारवासियों को बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 सितंबर को आयोजित कोविड टीकाकरण महाअभियान के तहत 30 लाख 67 हजार 918 लोगों का टीकाकरण कर बिहार ने एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखा है. अब तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पूरे देश में चलाए गए कोविड टीकाकरण महाअभियान में बिहार प्रथम स्थान पर रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना टीकाकरण महाअभियान के तहत बिहार में 17 सितंबर को 30 लाख टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. लेकिन बिहार ने इस लक्ष्य को पार करते हुए 30 लाख 67 हजार 918 लोगों का टीकाकरण किया है जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है. 

इसी तरह काम करता रहेगा स्वास्थ्य विभाग

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिए बिहारवासियों और खासकर स्वास्थ्य विभाग को बधाई देता हूं. उम्मीद करता हूं कि स्वास्थ्य विभाग आगे भी इसी मनोयोग के साथ निरंतर काम करता रहेगा.

यह भी पढ़ें -

Bihar News: भांजी पर आया मामा का दिल, पत्नी और बेटे को छोड़कर हुआ फरार, दो सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग

Bihar Politics: BJP विधायक ने कहा- तेजस्वी PM मोदी के विकास कार्यों की करें चर्चा, इसी में उनकी भलाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बेतिया और बक्सर से लेकर मधेपुरा तक छात्रों ने किया प्रदर्शन, मुजफ्फरपुर में इंटरनेट बंद
बेतिया और बक्सर से लेकर मधेपुरा तक छात्रों ने किया प्रदर्शन, मुजफ्फरपुर में इंटरनेट बंद
पहले महावीर मंदिर में पूजा, फिर BJP में शामिल हुए RJD के मृत्युंजय तिवारी, बोले- हम राम भक्त
पहले महावीर मंदिर में पूजा, फिर BJP में शामिल हुए RJD के मृत्युंजय तिवारी, बोले- हम राम भक्त
CJP के प्रदर्शन पर तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं…'
CJP के प्रदर्शन पर तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं…'
'कई सांसदों ने…', सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर बोलीं मीसा भारती, PM मोदी से क्या कहा?
'कई सांसदों ने…', सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर बोलीं मीसा भारती, PM मोदी से क्या कहा?

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्तों, परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, तो भड़के सीजेपी के आशुतोष रांका, बोले- मुझसे ही पूछ लो...
दोस्तों-परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, भड़के CJP के आशुतोष रांका- 'मुझसे ही पूछ लो...'
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
Embed widget