एक्सप्लोरर

Bihar Panchayat Election: मतपत्रों की छपाई कराएगा प्रशासन, सभी पदों के लिए होगा अलग-अलग रंग

मतपत्रों की छपाई का निर्णय प्रशासन द्वारा नामांकन के बाद लिया जाएगा, ताकि यह पता चल सके कि किस पद के लिए कितने प्रत्याशी मैदान में हैं. तब तक प्रशासन अन्य प्रक्रियाओं को पूरा कर लेगा.

गोपालगंज: बिहार पंचायत चुनाव की तैयारियों में पूरा प्रशासनिक महकमा लगा हुआ है. आयोग के निर्देश के अनुरूप तैयारियां चल रही हैं. इस बार पंचायत चुनाव को आयोग द्वारा ईवीएम से कराये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत चार पदों के लिए चुनाव ईवीएम से होगा. इनमें जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत के मुखिया और वार्ड सदस्य पद का चुनाव मल्टी ईवीएम से कराया जाएगा. 

इन पदों पर चुनाव के लिए ईवीएम में प्रयोग किए जाने वाले मतपत्र की छपाई जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय स्तर पर कराई जाएगी. डीएम नवल किशोर चौधरी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन ने मतपत्रों की छपाई को लेकर प्रिटिंग प्रेस के चयन का कार्य शुरू कर दिया है. 

अलग-अलग रंगों के मतपत्रों की छपाई

आयोग की ओर से अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग रंगों के मतपत्रों की छपाई कराने का निर्देश दिया गया है, जबकि ग्राम कचहरी सरपंच और कचहरी पंच पद का चुनाव मतपत्र के माध्यम से मतपेटिका द्वारा ही कराया जाएगा. हालांकि, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा बैलेट पेपर की छपाई स्थानीय स्तर पर नहीं कराते हुए प्रदेश के बाहर या अन्य शहरों में कराए जाने का निर्देश दिया गया है.

मतपत्रों की छपाई का निर्णय प्रशासन द्वारा नामांकन के बाद लिया जाएगा, ताकि यह पता चल सके कि किस पद के लिए कितने प्रत्याशी मैदान में हैं. तब तक प्रशासन द्वारा ईवीएम के लिए मतपत्र छपाई के लिए प्रिटिंग प्रेस के चयन का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा. वहीं, सरपंच और पंच पद के लिए बैलेट पेपर की छपाई की व्यवस्था भी प्रशासनिक ओर से की जा रही है. ताकि, ससमय मतपत्रों की छपाई का काम पूरा किया जा सके.

कराई जा रही है ईवीएम की एफएलसी 

बता दें कि प्रशासन द्वारा पंचायत चुनाव को लेकर जहां ईवीएम की एफएलसी कराई जा रही है. वहीं, मतपेटिका की मरम्मती भी कराई जा रही है. इस कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) नवल किशोर चौधरी ने प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि कार्य हर हाल में निर्धारित समय में पूरा होना चाहिए. इस कार्य में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. डीएम के सख्त रूख के बाद काम में तेजी लाई गई है.

यह भी पढ़ें -

बिहारः छपरा से ‘रिवॉल्वर रानी’ को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हरकतें जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

ललन सिंह ने RJD के शासनकाल पर उठाए सवाल तो भड़कीं रोहिणी, पूछा- 90 से पहले की बात कौन करेगा चाचा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP को राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता, कह दी ये बड़ी बात
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP को राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता, कह दी ये बड़ी बात
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'लोगों को विरोध करने का अधिकार है लेकिन...', दिल्ली प्रोटेस्ट पर बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश
'लोगों को विरोध करने का अधिकार है लेकिन...', दिल्ली प्रोटेस्ट पर बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget