एक्सप्लोरर

Bihar Panchayat Chunav 2021: 11 चरणों में होगा बिहार पंचायत चुनाव, 24 अगस्त को जारी की जाएगी अधिसूचना 

Bihar Panchayat Chunav 2021: चुनाव के दौरान बाढ़ का पूरा ध्यान रखा जाएगा. जो पंचायत बाढ़ प्रभावित नहीं हैं वहां पहले और जो बाढ़ प्रभावित हैं, वहां बाद में मतदान कराया जाएगा.

पटना: बिहार पंचायत चुनाव को लेकर चल रहे कयासों पर विराम लग गया है. मंगलवार को आयोजित बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 17 एजेंडों पर मुहर लगी. इन में से एक बिहार पंचायत चुनाव का भी एजेंडा है. जानकारी अनुसार बिहार पंचायत चुनाव 11 चरणों में सम्पन्न कराया जाएगा. चुनाव के बाबत पंचायती राज विभाग द्वारा 24 अगस्त को अधिसूचना जारी की जाएगी. वहीं, मतदान 24 सितंबर, 29 सितंबर, 8 अक्टूबर, 20 अक्टूबर, 24 अक्टूबर, 3 नवंबर, 15 नवंबर, 24 नवंबर, 29 नवंबर, 8 दिसंबर और 12 दिसंबर को कराया जाएगा.

बाढ़ का रखा जाएगा ध्यान 

चुनाव के दौरान बाढ़ का पूरा ध्यान रखा जाएगा. जो पंचायत बाढ़ प्रभावित नहीं हैं वहां पहले और जो बाढ़ प्रभावित हैं, वहां बाद में मतदान कराया जाएगा. इसके अतिरिक्त बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 16 एजेंडों पर मुहर लगी है, जिनमें से ये मुख्य हैं -

1. नगर विकास विभाग के एजेंडे पर मुहर लगी है, जिसके तहत छोटे घर वालों को अब कम टैक्स पे करना पड़ेगा. सरकार की ओर से उन्हें सब्सिडी दी जाएगी. 

2. प्रारंभिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक और उच्च माध्यमिक में राज कर्मियों की नियुक्ति पर मुहर लगी है, जिसके तहत प्राइमरी स्कूल में 40,098 और हाई स्कूल में 5,334 शिक्षकों की नियुक्ति होगी. इनकी नियुक्ति सीधे प्रतियोगिता से होगी और इसमें ताबादले की भी सुविधा होगी. 

3. राज्य सरकार के कर्मी और पेंशनधारियों के डीए को 11 प्रतिशत बढ़ाया गया है. ये 17 प्रतिशत से बढ़कर 28 प्रतिशत हो गया है. नया नियम 1 जुलाई से लागू है. इसमें सरकार को 2256 करोड़ अतिरिक्त खर्च आएगा. 

4. छात्राएं जो बीपीएसी या यूपीएसी के प्रीलिम्स को पास करेंगी, उन्हें सरकार मेंस की तैयारी के लिए नारी शक्ति योजना के तहत अनुदान देगी. बीपीएससी पास होने पर 50 हजार और यूपीएससी पास होने पर एक लाख रुपये दिए जाएंगे. 

5. पिछड़ा कल्याण विभाग की ओर से वैसे छात्र जिनके परिवार की आमदनी ढाई लाख से तीन लाख तक होगी उनको छात्रवृत्ति देगी. पहले ये राशि ढाई लाख तक सीमित थी. एसटी/एससी छात्रों को भी इसके तहत लाभान्वित किया जाएगा. 

6. छात्राओं के लिए राज्य के गया, भागलपुर और सहरसा में आवासीय विद्यालय बनेगा. 

7. कृषि विभाग की ओर से बनाए जा रहे तीन नए विद्यालय जो मीठापुर, आरा और सबौर, भागलपुर में बनेंगे उनमें कुल 145 लोगों की नियुक्ति होगी.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: 2021 में मोदी कैबिनेट में क्यों शामिल हुआ JDU? मंत्री बनने के बाद आरसीपी सिंह ने किया खुलासा

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे से क्यों दुखी हैं पटना के अकबर खान? भारत की कर रहे तारीफ, देखें VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget