एक्सप्लोरर

बिहार: भोजपुर में मिट्टी की दीवार गिरने से चार बच्चे दबे, एक की मौत, तीन घायल

मृतक के परिजनों ने बताया कि शाम में तीनों सगे भाई और उनका दोस्त आयुष घर में खेल रहे थे. इसी दौरान मिट्टी की दीवार अचानक भरभरा कर उन पर गिर पड़ी, जिससे चारों जख्मी हो गए.

आरा: बिहार के भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव में बुधवार की शाम मिट्टी का दिवार गिरने से चार बच्चे दब गए. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने आनन-फानन सभी बच्चों को मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गए. लेकिन रास्ते में ही एक बच्चे दम तोड़ दिया. फिलहाल जख्मियों में से एक का गांव के निजी क्लीनिक, दूसरे का नारायणपुर पीएचसी और तीसरे का आरा सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है.

भरभरा कर गिर गई दीवार

जानकारी अनुसार मृत बालक एकवारी गांव निवासी अजय सिंह का पांच साल का बेटा सूरज कुमार है. जबकि जख्मियों में उसके दो सगे भाई नीरज कुमार व धीरज कुमार और उक्त गांव का निवासी प्रदीप कुमार का छह साल का बेटा आयुष कुमार शामिल है. बता दें कि एकवारी गांव में बुधवार की शाम ईंट की दीवार पर बना अजय चंद्रवंशी का मकान गिर गया. इसमें चारों बच्चे दब गए. 

इधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि शाम में तीनों सगे भाई और उनका दोस्त आयुष घर में खेल रहे थे. इसी दौरान मिट्टी की दीवार अचानक भरभरा कर उन पर गिर पड़ी, जिससे चारों जख्मी हो गए. घटना के बाद आयुष को गांव के निजी क्लीनिक और सगे भाइयों में से नीरज कुमार का नारायणपुर पीएचसी में इलाज कराया गया. जबकि गंभीर हालत में सूरज कुमार के साथ उसके भाई धीरज कुमार को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाया जा रहा था. लेकिन सूरज ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इधर, घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई. बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था. मृत बालक के परिवार में मां गीता देवी और दो भाई धीरज कुमार व नीरज कुमार हैं. घटना के बाद घर में हाहाकार मच गया है. मां गीता देवी एवं परिवार के सभी सदस्य शोक संतप्त हैं. 

यह भी पढ़ें -

Bihar Flood News: गंगा के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई सरकार की बेचैनी, खुद जायजा लेने निकले CM नीतीश कुमार

Bihar Politics: तेजप्रताप के आक्रामक रवैये से RJD में आएगी दरार! जगदानंद सिंह को दूसरी पार्टी से मिला ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
Bihar MLC Results: तिरहुत से आया पहला रुझान, 2 राउंड की गिनती पूरी, कौन निकला आगे?
Bihar MLC Results: तिरहुत से आया पहला रुझान, 2 राउंड की गिनती पूरी, कौन निकला आगे?
बिहार टेंडर घोटाला: 7 IAS अधिकारियों तक पहुंची ED की जांच, बढ़ी हलचल
बिहार टेंडर घोटाला: 7 IAS अधिकारियों तक पहुंची ED की जांच, बढ़ी हलचल
नीरज कुमार का दावा- मेरी जीत पक्की, अनंत सिंह को बोले- जन सुराज में चले जाएं
नीरज कुमार का दावा- मेरी जीत पक्की, अनंत सिंह को बोले- जन सुराज में चले जाएं

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget