एक्सप्लोरर

'टूटे हुए दिलों का सहारा हुसैन है', बिहार में मोहर्रम की 200 साल पुरानी परंपरा 'बीबी का डोला', गंगा जमुनी तहजीब की है मिसाल

Moharram 2025: बीबी के डोले में हिंदू-मुस्लिम सभी धर्म की महिलाएं पहुंचती हैं और अपनी मन्नत मुरादें मांगती हैं, दिल से मांगी गई हर मुराद यहां पूरी भी होती है.

Moharram In Arrah: इमाम हुसैन की याद में मनाए जाने वाले 10 दिनों के मोहर्रम की आज यानी बुधवार को छठी तारीख है. बिहार में भी मोहर्रम को लेकर जगह-जगह मातमी जुलूस निकाले जा रहे हैं. बिहार के आरा में कर्बला के शहीदों के नाम एक मातमी जुलूस जिसे "बीबी का डोला' के नाम से जाना जाता है, निकाला गया. आरा शहर में 'बीबी का डोला' निकाले जाने की ये परंपरा 200 साल से भी ज्यादा पुरानी है.

कर्बला में हुई थी इमाम की बेटी की शादी 

कहते हैं कि इमाम हुसैन की एक बेटी की शादी कर्बला में जंग के दौरान उनके अपने ही चचाजाद भाई मो. कासिम अलैहिस्सलाम से हुई थी, जो इमाम हुसैन के भतीजे थे. रात में शादी हुई और सुबह इमाम हुसैन के भतीजे शहजादे कासिम अल्लाह की राह में शहीद होने के लिए यजीद की फौज से लड़ने चले गए. 
कासिम इमाम हुसैन के बड़े भाई हजरत इमाम हसन के बेटे थे, शादी के बाद कासिम की शहादत हो गई और एक रात की दुल्हन यानी इमाम हुसैन की बेटी कुबरा बेवा हो गईं. उन्हीं की याद में आरा में बीबी का डोला निकाला जाता है.
टूटे हुए दिलों का सहारा हुसैन है', बिहार में मोहर्रम की 200 साल पुरानी परंपरा 'बीबी का डोला', गंगा जमुनी तहजीब की है मिसाल

इस बीबी के डोले में हिंदू मुस्लिम सभी धर्म की महिलाएं पहुंचती हैं और अपनी मन्नत मुरादें मांगती हैं, दिल से मांगी गई हर मुराद यहां पूरी भी होती है, यही वजह है कि आरा के डिप्टी शेर अली के इमामबाड़े में श्रद्धालुओं की भीड़ 6 मोहर्रम को देखते ही बनती है. औरतों की भीड़ ज्यादा होती है क्योंकि ये 'बीबी का डोला' है, इसलिए महिलाएं ही यहां ज्यादा पहुंचती हैं. 

इमामबाड़े से निकल कर बीबी का डोला शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर पहुंचता है. आरा शहर के महाजन टोली न.1 से निकलने वाला ये जुलूस महादेवा रोड, धर्मन चौक, गोपाली चौक, शीश महल चौक, बिचली रोड होते हुए वापस धर्मन चौक, महादेवा रोड स्थित डिप्ली शेर अली के इमामबाड़ा में जाकर समाप्त हो जाता है. इस मौके पर नौहे खां रेयाज हुसैन और  और सैयद हसनैन ने "टूटे हुए दिलों का सहारा हुसैन है, "इंसानियत की आंख का तारा हुसैन है. और "है आज भी जमाने मे चर्चा हुसैन का" हर क़ौम कह रही है हमारा हुसैन है" पढ़ा, जिससे पूरा माहौल गमगीन हो गया.
टूटे हुए दिलों का सहारा हुसैन है', बिहार में मोहर्रम की 200 साल पुरानी परंपरा 'बीबी का डोला', गंगा जमुनी तहजीब की है मिसाल

जुलूस में शामिल विश्वभारती यूनिवर्सिटी से आए  प्रोफेसर सैयद एजाज हुसैन ने बताया कि इमाम हुसैन की याद में ये जुलूस आरा में 200 से भी ज्यादा सालों से निकाला जा रहा है. सभी धर्म के लोग इसमें शामिल होते हैं. उनकी आस्था है, जो जुलूस के दौरान दिखती है. हिंदू-मुस्लिम सद्भावना की मिसाल भी इस जुलूस में खूब देखने को मिलती है. क्या हिंदू क्या मुसलमान बीबी के डोले का इंतजार सभी को होता है, जैसे ही डोला शहर की सड़कों पर पहुंचता है, लोग अकीदत से झुक जाते हैं. 

शोकपूर्ण घटना की याद में किया जाता है मातम

बता दें कि कर्बला मे हज़रत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत को याद करके जुलूस में नौहा पढ़ा जाता है और मातम किया जाता है. शिया समाज के लोग विशेषकर काला वस्त्र पहनकर इस शोकपूर्ण घटना की याद में मातम, नौहा करते हुए शोक मनाते है. सभी समुदाय के लोग भी इस शोकपूर्ण घटना की याद में जुलूस के साथ शामिल रहते हुए अपना भरपूर सहयोग करते हैं. जिला प्रशासन की ओर से भी इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया जाता है. 

ये भी पढ़ें: 'हिम्मत है तो...', बीजेपी को RJD का चैलेंज, सीएम नीतीश को लेकर कही ये बात, JDU का पलटवार

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR के खिलाफ आज महागठबंधन का राजभवन मार्च, जिलों में भी प्रदर्शन
SIR के खिलाफ आज महागठबंधन का राजभवन मार्च, जिलों में भी प्रदर्शन
'राहुल गांधी को लगता है वह सुप्रीम कोर्ट हैं', BJP बोली- 'अगर आपके...'
'राहुल गांधी को लगता है वह सुप्रीम कोर्ट हैं', BJP बोली- 'अगर आपके...'
राजगीर में पहली बार रणजी ट्रॉफी, 11 अक्टूबर से बिहार-यूपी में मुकाबला
राजगीर में पहली बार रणजी ट्रॉफी, 11 अक्टूबर से बिहार-यूपी में मुकाबला
अनंत और ललन सिंह की जोड़ी के आगे संजय झा सरेंडर! 'छोटे सरकार' को मिली छूट?
अनंत और ललन सिंह की जोड़ी के आगे संजय झा सरेंडर! 'छोटे सरकार' को मिली छूट?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर पर PAK की साजिश UN चीफ ने की फेल! इस्लामाबाद बुलाकर मुनीर ने चली गंदी चाल
कश्मीर पर PAK की साजिश UN चीफ ने की फेल! इस्लामाबाद बुलाकर मुनीर ने चली गंदी चाल
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
30 जिंदा वोटर्स के नाम हटाने के लिए जमा किया फॉर्म 7, बीजेपी के BLA के खिलाफ केस
30 जिंदा वोटर्स के नाम हटाने के लिए जमा किया फॉर्म 7, बीजेपी के BLA के खिलाफ केस
अमिताभ-गोविंदा का उड़ाया था मजाक, सलमान को लगाई फटकार, किस्से राजकुमार के
राजकुमार: अमिताभ-गोविंदा का उड़ाया था मजाक, सलमान को लगाई फटकार
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
कप्तानी छोड़ने से कितनी घटेगी हरमनप्रीत की कमाई? जानें एक-एक डिटेल
कप्तानी छोड़ने से कितनी घटेगी हरमनप्रीत की कमाई? जानें एक-एक डिटेल
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
Embed widget