एक्सप्लोरर

'हिम्मत है तो...', बीजेपी को RJD का चैलेंज, सीएम नीतीश को लेकर कही ये बात, JDU का पलटवार

Mrityunjay Tiwari: मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार NDA के मुख्यमंत्री चेहरा हैं. सरकार बनने पर वही मुख्यमंत्री बनेंगे. ये BJP बता नहीं रही है कि मुख्यमंत्री चेहरा कौन है?

RJD Leader Mrityunjay Tiwari: बिहार में बुधवार को बीजेपी कार्य समिति की बैठक है. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बैठक होगी. चुनावी वर्ष से बैठक अहम मानी जा रही है. राजनाथ जीत का मंत्र देंगे. चुनावी तैयारियों, रणनीति पर मंथन होगा. इसी बीच आरजेडी ने बीजेपी को चुनौती दी है.

'राजनाथ सिंह ऐलान करके दिखाएं'

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बीजेपी को चैलेंज करता हूं. अगर हिम्मत है तो आज घोषणा करे कि नीतीश कुमार एनडीए का मुख्यमंत्री चेहरा हैं और सरकार बनने पर वही मुख्यमंत्री बनेंगे. राजनाथ सिंह यह ऐलान करके दिखाएं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तो बोल चुके हैं कि समय बताएगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा. कल तो हद हो गई. जेडीयू दफ्तर में पीएम मोदी के पोस्टर लगाए गए हैं.

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बीजेपी कितनी भी बैठक कर ले. जनता मन बना चुकी है कि इस खटारा सरकार को हटाना है और तेजस्वी की सरकार को लाना है. एनडीए में खटपट है. जीतन राम मांझी और चिराग पासवान आपस में लड़ रहे हैं और बीजेपी बता नहीं रही है कि मुख्यमंत्री चेहरा कौन है? जेडीयू की गलतफहमी है कि कांग्रेस तेजस्वी को सीएम कैंडिडेट नहीं मान रही है. तेजस्वी महागठबंधन का चेहरा हैं और जनता उनको अपना मुख्यमंत्री मान चुकी है. 

इस पर जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने आरजेडी पर पलटवार करते हुए कहा कि चुनावी वर्ष में राहुल गांधी छह बार बिहार दौरे पर आए. तेजस्वी का चेहरा देखना पसंद नहीं करते हैं और उन्होंने ऐलान नहीं किया कि तेजस्वी महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा हैं.

क्या बोले जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार

आरजेडी खुद तेजस्वी को महागठबंधन का चेहरा बताती है. अपने मुंह मियां मिट्ठू. नीतीश एनडीए का मुख्यमंत्री चेहरा हैं और वही मुख्यमंत्री बनेंगे. सभी सहयोगी दलों की सहमति है. तेजस्वी को तो लालू, राबड़ी, तेज प्रताप, मीसा, रोहिणी ने भी अब तक मुख्यमंत्री उम्मीदवार नहीं घोषित किया. परिवार ही नेता मानने को तैयार नहीं है.

ये भी पढ़ें: भगवान शिव के बाद दूसरे 'शिव' लालू प्रसाद यादव- RJD MLC उर्मिला ठाकुर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget