एक्सप्लोरर

बिहार: NMCH बनेगा कोविड डेडिकेटेड अस्पताल, ऑक्सीजन की उपलब्धता रहेगी बरकरार 

स्वास्थ्य मंत्री की मंगल पांडेय की मानें तो तीन दिनों के अंदर आईजीआईएमएस में और एक सौ बेड की व्यवस्था की जाएगी. वहीं, सभी जगहों पर आक्सीजन की उपलब्धता बरकरार रहेगी.

पटना: कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है. बिहार में रोजाना कोरोना के सैकड़ों नए मामले सामने आ रहे हैं. अस्पतालों में बेड की कमी की वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में कोरोना संक्रमितों की परेशानी को दूर करने के लिए बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने गुरुवार को बताया कि पटना स्थित एनएमसीएच को कोविड डेडिकेटेड अस्पताल बनाया जायेगा, जहां सिर्फ कोविड मरीजों का इलाज होगा. 

आईजीआईएमएस में शुरू किया गया कोविड यूनिट

उन्होंने बताया कि आईजीआईएमएस में कोविड मरीजों के लिए 50 बेड का अस्पताल शुरू किया गया है. उनकी मानें तो तीन दिनों के अंदर आईजीआईएमएस में और एक सौ बेड की व्यवस्था की जाएगी. वहीं, सभी जगहों पर आक्सीजन की उपलब्धता बरकरार रहेगी. ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत को निर्देश दिया गया है.

इधर, निर्देश के आलोक में प्रधान सचिव ने उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए हैं. मंगल पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर कोरोना संक्रमण को काबू करने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं. टेस्टिंग के अलावे वैक्सीनेशन भी तेजी से हो रहा है.

कोरोना के रिकॉर्ड मामले आए सामने

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को कोरोना के 6133 नए मामले सामने आए हैं. ऐसे में सूबे में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 29078 हो गई है. वहीं, पटना में 24 घंटे में रिकार्ड 2105 नए मरीज मिले हैं.

यह भी पढ़ें -

ABP Bihar Exclusive: मांग के अनुसार नहीं हो रही ऑक्सीजन सिलिंडरों की सप्लाई, लिक्विड ऑक्सीजन की बढ़ी डिमांड

झारखंड हाईकोर्ट आज रहेगा बंद, लालू यादव की जमानत याचिका पर अब इस तारीख को होगी सुनवाई 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget