एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नित्यानंद राय बोले- पार्टी बनाएगी रिकॉर्ड, गिनीज बुक में दर्ज होगी BJP की तिरंगा यात्रा

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, " बाबू वीर कुंवर सिंह ने देश को आजाद कराने में अहम योगदान दिया था. ऐसे में उनकी जयंती पर आयोजित ये कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में जुड़ेगा."

पटना: बिहार के आरा (Arrah) में 23 अप्रैल को बाबू वीर कुंवर सिंह (Babu Veer Kunwar Singh) की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के संबंध में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने जानकारी दी. पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के मुख्य आतिथ्य में ये कार्यक्रम संपन्न होगा. आजादी का 75वां साल है. इस मौके पर 75 हजार तिरंगे को लहरा कर एक इतिहास रचने का काम किया जाएगा.

75 हजार से भी अधिक लोग शामिल होंगे

बीजेपी नेता ने कहा, " जिस प्रकार से लोगों ने आजादी के इस आहूत महोत्सव और बाबू वीर कुंवर सिंह के विजय महोत्सव को मनाने में उत्साह दिखाया है, वो तारीफ के योग्य है. अमित शाह की मौजूदगी में जिस तरह से लोग इकट्ठा होंगे, उसे बांधा नहीं जा सकता है. 75 हजार से भी अधिक लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे. "

बीजेपी सांसद ने कहा, " मुझे ही नहीं लोगों को भी लगता है कि ये संख्या अधिक से अधिक हो सकती है. इस कार्यक्रम के लिए जो एक उत्सवी माहौल बना है, लोग स्वतः इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं. बहुत सारे संस्थाओं ने इसे समर्थन दिया है. सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं ने कार्यक्रम में सहयोग किया है. उनका ये सहयोग महत्वपूर्ण भी है और सुखद भी. स्थानीय लोगों ने जिस तरह से उस कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों के स्वागत की तैयारी की है, वो देखने योग्य है. मैं उन सब का आभार व्यक्त करता हूं." 

गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में जुड़ेगा कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि आरा के जगदीशपुर में 23 अप्रैल को होने वाले इस कार्यक्रम और तिरंगा यात्रा में 75 हजार से ज्यादा लोग तिरंगे के साथ मौजूद रहेंगे. बाबू वीर कुंवर सिंह ने देश को आजाद कराने में अहम योगदान दिया था. ऐसे में उनकी जयंती पर आयोजित ये कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में जुड़ेगा. गौरतलब है कि आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर बीजेपी की ओर से बीते कई दिनों से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने उक्त बातें कही हैं.

आरजेडी ने कार्यक्रम पर साधा निशाना

इधर, विपक्ष बीजेपी की इस कार्यक्रम पर हमलावर है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी (Mrityunjay Tiwari) ने कहा कि अपनी खोई हुई जमीन तलाशने के लिए बीजेपी (BJP) ये कब आडंबर कर रही है. अपनी राजनीति चमकाने के लिए पार्टी वीर कुंवर सिंह और तिरंगे का सहारा ले रही है. लेकिन जिनका स्वतंत्रता आंदोलन में कोई योगदान नहीं रहा वो क्या ही वीर कुंवर सिंह की जयंती मनाएंगे. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गृह मंत्री अमित शाह आ रहे हैं. ऐसे में उन्हें जवाब देना चाहिए कि 19 लाख रोजगार के वादे का क्या हुआ? डबल इंजन की सरकार में बिहार को लाभ क्यों नहीं हो रहा है? विशेष राज्य का दर्जा कहां है?

आरजेडी नेता ने कहा कि ये बोचहां उपचुनाव के परिणाम का साइड इफेक्ट है, जिसके अकुलाहट में बीजेपी तिरंगे के नाम पर कार्यक्रम का आयोजन कर अपनी राजनीति चमका रही है और अपनी जमीन बचा रही है. लेकिन उनके कोर वोटर भी अब तेजस्वी यादव के साथ आ गए हैं. अब वो कुछ भी कोशिश कर लें, उनकी स्थिति बेहतर नहीं होने वाली है.

यह भी पढ़ें -

Bihar News: लोहार जाति को ST की सुविधाएं नहीं, बिहार सरकार का आदेश, जानें अब किस कैटेगरी में रहेंगे ये लोग

VIDEO: जन्म लिया तो लड़का था और मर गया तो लड़की, हाजीपुर के सदर अस्पताल में अजब-गजब खेल, जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget