एक्सप्लोरर

बिहार: चुनावी वादे पूरे करने की कवायद शुरू, कैबिनेट मीटिंग में 15 एजेंडे पर लगी मुहर

बैठक में राज्य के वृद्धों के लिए शहरों में आश्रय स्थल बनाने और शहर में रहने वाले बेघर या भूमिहीन गरीबों के लिए बहुमंजिला भवन बनाने का भी निर्णय लिया गया.

पटना: बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार ने अब चुनावी वादे को पूरा करने की कवायद प्रारंभ कर दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कोरोना संक्रमण का मुफ्त टीका देने और सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में रोजगार देने के 20 लाख से ज्यादा नए अवसर सृजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में 15 एजेंडे पर मुहर लगी. इस बैठक में कोरोना के टीका का पूरे राज्य में निशुल्क टीकाकरण कराने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा बैठक में राज्य से बाहर काम करने वाले कामगारों का पंचायतवार डाटाबेस तैयार करने और इन कार्यक्रमों का पर्यवेक्षण व अनुरवण बिहार विकास मिशन के तहत कराने का निर्णय लिया गया.

बैठक में सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में रोजगार के 20 लाख से ज्यादा नए अवसर सृजित करने और अविवाहित महिलाओं के इंटर (12 वीं) पास होने पर 25 हजार और स्नातक पास होने पर 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया गया.

बैठक में लिए गए ये फैसले

बैठक में राज्य के वृद्धों के लिए शहरों में आश्रय स्थल बनाने और शहर में रहने वाले बेघर या भूमिहीन गरीबों के लिए बहुमंजिला भवन बनाने का भी निर्णय लिया गया. इसके अलावा राज्य के प्रत्येक आईटीआई और पॉलिटेकनिक संस्थानों में प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय सेंटर ऑफ एक्सलेंस बनाने का भी निर्णय लिया गया.

बैठक में युवाओं को व्यवसाय से जोड़ने के लिए परियोजना लागत पर 50 फीसदी अनुदान (अधिकतम पांच लाख रुपये) देने पर फैसला हुआ है, और अधिकतम पांच लाख का ऋण मात्र एक प्रतिशत ब्याज पर देने का भी फैसला लिया गया.

यह भी पढ़ें-

नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक में बड़ा फैसला, राज्य के लोगों को दिया जाएगा कोरोना का मुफ्त टीका

बिहार में अगले साल होंगे पंचायत चुनाव, निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर हादसे के बाद पप्पू यादव का दावा, 'अब तक बाढ़ में 300 लोगों की मौत हुई, लेकिन...'
राघोपुर हादसे के बाद पप्पू यादव का दावा, 'अब तक बाढ़ में 300 लोगों की मौत हुई, लेकिन...'
'कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी…', BJP की बड़ी भविष्यवाणी
'कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी…', BJP की बड़ी भविष्यवाणी
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget