एक्सप्लोरर

Bihar News: हद हो गई! आरा में 9 महीने के मासूम की हत्या, मार के शव को झाड़ी में फेंका

Nine Month Old Child Murdered: घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतर गए. आरा मोहनिया-नेशनल हाईवे पर शव को रखकर सड़क जाम कर दिया.

Innocent Child Murdered In Arrah: बिहार के आरा में 9 माह के मासूम बच्चे की चोरी कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. घटना जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भोराही टोला गांव की है. बच्चे का शव गुरुवार की सुबह गांव में ही नाले के किनारे झाड़ी से बरामद किया गया. मृत बच्चे के चेहरे पर निशान पाया गया है. जिस कारण परिजनों ने मुंह और नाक दबाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया गया है. शव के मिलने से गांव के आस-पास के इलाके में सनसनी मच गई है.

सड़क पर उतरे आक्रोशित लोग

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतर गए और आरा मोहनिया- नेशनल हाईवे पर हाटपोखर गांव के पास शव को सड़क के बीचों-बीच रख सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं एवं आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया.

सड़क जाम और घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह,जगदीशपुर थानाध्यक्ष बिगाउ राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए और पुलिस ने एफएसएल की टीम बुलाया, जिसके बाद एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाए. वहीं सड़क जाम को हटाने के लिए जगदीशपुर एसडीएम और सीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद बच्चे के परिजन व स्थानीय ग्रामीणों को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम को हटवाया गया.

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदस्य अस्पताल में करवाया. मिली जानकारी के अनुसार मासूम बच्चा तीयर थाना क्षेत्र के तीयर गांव निवासी विकास कुमार का 9 माह का पुत्र युवराज कुमार है. इधर मासूम के दादा कामदेव यादव ने बताया कि उनकी बहू अपने बेटे को लेकर राखी में अपने मायके जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भोराई गई थी और उसे समय से वहीं रह रही थी. बुधवार की देर रात करीब एक बजे उनके बेटे ने फोन कर सूचना दी कि उसके बेटे को किसी ने चुरा लिया है. सूचना पाकर वे लोग वहां पहुंचे और इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी.

परिजनों का दुश्मनी की बातों से इनकार

स्थानीय थाना पुलिस ने देर रात भर बच्चे की खोजबीन की, लेकिन बच्चा नहीं मिल पाया. गुरुवार की सुबह वह घर से ही कुछ दूरी पर नाले के किनारे झाड़ी से बरामद किया गया. वहीं दूसरी ओर मृत बच्चे के दादा कामदेव यादव ने मुंह व नाक बंद कर बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया है. इसके अलावा उन्होंने अपने एवं अपने बेटे के उसके ससुराल एवं अपने गांव में किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार के विवाद एवं दुश्मनी की बातों से साफ इनकार किया है.

परिजनों ने किसी भी व्यक्ति पर किसी भी प्रकार की कोई आशंका या आरोप नहीं लगाया है, जबकि पुलिस के जरिए बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक मासूम बच्चे की मौत मुंह नाक बंद करने एवं अन्य कारणों से मृत्यु होना प्रतीत होता है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा. बहरहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ेंः Navratri 2024: जंजीरों में जकड़ा पेपर लीक राक्षस तो रावण बना स्मार्ट मीटर, पटना में आकर्षक झांकियां देख चौंक जाएंगे आप!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में पटना HC का वकील गिरफ्तार
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में बिहार से वकील गिरफ्तार

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
Embed widget