एक्सप्लोरर

Navratri 2024: जंजीरों में जकड़ा पेपर लीक राक्षस तो रावण बना स्मार्ट मीटर, पटना में आकर्षक झांकियां देख चौंक जाएंगे आप!

Patna Attractive tableaux: पटना के आनंदपुरी स्थित विजय वाहिनी दुर्गा पूजा समिति में आकर्षक सजावट की गई है. वहीं दशहरा में रावण रूपी स्मार्ट मीटर के विनाश को लेकर पोस्टर भी लगाया गया है.

Durga Puja In Patna: दशहरा को लेकर पटना में करीब डेढ़ सौ से अधिक पूजा पंडाल बने हैं और एक से एक आकर्षक प्रतिमा और सजावट के साथ देश से लेकर विदेश तक की थीम पर आकर्षक पंडाल बनाएं गए हैं, लेकिन इन सब में सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाला है झांकियां और पोस्टर बैनर, जिसे देखने के लिए लोग काफी संख्या में पहुंच रहे हैं. पटना के बोरिंग रोड आनंदपुरी स्थित विजय वाहिनी दुर्गा पूजा समिति में यहां आकर्षक सजावट की गई है तो आकर्षक झांकियां भी निकाली गई हैं.

10000 मिट्टी के मटके से की गई सजावट

यहां करीब 10000 मिट्टी के मटके से सजावट किया गया है, जो अपने आप में एक अलग आकर्षण दिख रहा है. मां दुर्गा की प्रतिमा के पास पेपर लीक मामले पर आकर्षक झांकी बनाई गई है. उसके लिए एक अलग से राक्षस बनाया गया है. उस राक्षस को जंजीरों में जकड़ा गया है और उसके 10 हाथ बनाए गए हैं. उसके सभी हाथों में देश और  बिहार लेवल पर होने वाले परीक्षा रेलवे, बीपीएससी ,बीएसईबी,नीट, यूजीसी ,यूपीएससी सहित कई परीक्षा स्लोगन लगाया गया है.

खास बात यह है कि दुर्गा प्रतिमा के बगल में गणेश प्रतिमा बनाई गई उनके पास एक किसान की प्रतिमा लगाई गई है तो कार्तिक के पास कुम्हार की प्रतिमा लगाई गई है. पूजा समिति के आयोजक हर्ष ने बताया कि हम लोग हर वर्ष पूजा पंडाल में समाज को कुछ सीख देने वाला आकर्षक झांकी लगते हैं. इस बार जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है नीट पेपर लीक मामला और बिहार में अधिकांश परीक्षा जो हो रहा है उसका पेपर लीक हो रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य चौपट हो रहा है.

इसको देखते हुए हमने यह झांकी लगाई है कि यह जो लोग कर रहे हैं ये पूरी तरह राक्षस हैं और इनको समाप्त करना चाहिए. साथ ही मिट्टी का मटका से सजावट करके यह संदेश दिया गया है कि कुम्हार जो हम लोग पर आश्रित रहते हैं उनकी जीविका का साधन मिट्टी का बर्तन है उन्हें प्रोत्साहित करें और यही वजह है कि गणेश की प्रतिमा के पास किसान और कार्तिक के प्रतिमा के पास कुम्हार की अलग प्रतिमा बनाई गई है. सजावट के लिए 10000 से अधिक मटका खरीदा गया है जो 3 महीना पहले एक ही कुम्हार के परिवार को ऑर्डर दिया गया था. वह काफी खुश हैं. वह काफी खुश है कि पूरे साल की कमाई एक बार में हो गई. हम समाज के लोगों को जोड़ कर चल रहे हैं. हमारे पूजा पंडाल की झांकी से यही सिखाया जा रहा है.

दशहरा में रावण रूपी स्मार्ट मीटर का विनाश

वहीं दूसरी ओर राजापुर पुल के पास स्थित दुर्गा प्रतिमा के बगल में एक बैनर लगाया गया है. उस बैनर में स्मार्ट मीटर जो अभी बिहार की राजनीति में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है उसको रावण बनाया गया है. रावण में दस सर लगाया गया और सभी सिरों पर स्मार्ट मीटर की तस्वीर लगाई गई है. उसके बगल में राम लक्ष्मण बनाया गया है. वैसे तो तेजस्वी यादव छोटे भाई हैं लेकिन इसमें तेजस्वी यादव राम बने हुए हैं. बगल में  तेज प्रताप यादव को लक्ष्मण बनाकर तस्वीर लगाई गई है. राम बने तेजस्वी यादव तीर धनुष से निशाना लगा रहे हैं. इस पोस्टर में लिखा गया है इस बार दशहरा में रावण रूपी स्मार्ट मीटर का विनाश करो. ये पोस्टर लगाने वाले आरजेडी नेता बैजनाथ यादव मित्र अमित रंजन जायसवाल और सुधीर यादव हैं.

ये भी पढ़ेंः Haryana Election Results: 'परिणाम से सीख नहीं ली तो...', हरियाणा में कांग्रेस की हार पर क्या बोले सांसद तारिक अनवर?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?

Embed widget