एक्सप्लोरर

Bihar Nikay Chunav: निकाय चुनाव की घोषणा पर सुशील मोदी ने प्रत्याशियों को दे डाली नसीहत, CM पर कड़ा प्रहार

Sushil Modi Attacks CM Nitish: बिहार में फिर से नगर निकाय चुनाव की नई तारीख की घोषण की गई है. इसपर सुशील मोदी ने नीतीश कुमार को घेरा है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ चुनाव कराने की बात कही है.

पटना: बिहार में बुधवार को नगर निकाय चुनाव (Nagar Nikay Chunav 2022) की तिथि की घोषणा एक बार फिर से कर दी गई है. इसपर राजनीतिक बयानबाजी फिर से शुरू हो गई है. गुरुवार को बीजेपी के राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी (Sushil Modi) ने बिहार सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार फिर चुनाव को लेकर जल्दबाजी दिखा रही है. इस चुनाव पर कभी भी रोक लग सकती है. इसलिए प्रत्याशी सोच-समझ कर पैसा खर्च करेंगे.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना

सुशील मोदी ने कहा कि बिहार सरकार सुप्रीम कोर्ट के 28 नवंबर को दिए गए आदेश की अवमानना कर रही है. जल्दबाजी में नगर निकाय चुनाव करवा रही है. सुप्रीम कोर्ट ने 28 नवंबर को आदेश दिया था कि बिहार सरकार ने जो आयोग बनाई है उसको अधिसूचित नहीं किया जाए. इसके बावजूद भी  सरकार ने जल्दबाजी में आयोग से रिपोर्ट लेकर तिथि की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही पिछड़ा आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया?

पुराने आरक्षण के आधार पर हो रहे चुनाव

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि सरकार फिर से पुराने आरक्षण के आधार पर ही चुनाव करवा रही है. सरकार को नई रिपोर्ट के आधार पर चुनाव कराने चाहिए थे. नए लोगों के चुनाव में भाग लेने पर रोक लगा दी गई है. नीतीश कुमार अपनी जिद के कारण पिछड़ों को अपमानित कर रहे हैं. नीतीश कुमार ने इस चुनाव को कानूनी दांव पेच में फंसा दिया है. इसलिए प्रत्याशी इस चुनाव में खर्च सोच- समझ कर करें. इस चुनाव पर कभी भी रोक लग सकता है. बता दें कि बिहार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार में फिर से निकाय चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है. दो चरण में मतदान होंगे. 18 दिसंबर और 28  दिसंबर की तिथि निर्धारित की गई है. इससे पहले हाईकोर्ट ने नगर निकाय चुनाव को स्थगित कर दिया था.

यह भी पढ़ें- Bihar Nagar Nikay Chunav 2022: बिहार में निकाय चुनाव की नई तारीख का एलान, 18 और 28 दिसंबर को होगी वोटिंग

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नफरती लोग पहले इंसान को बांटते थे, अब भगवान को... धीरेंद्र शास्त्री पर तेजस्वी का हमला
नफरती लोग पहले इंसान को बांटते थे, अब भगवान को... धीरेंद्र शास्त्री पर तेजस्वी का हमला
मधुबनी में बड़ा कांड! ASI ने 4 लोगों को मार दी गोली, एक की मौत
मधुबनी में बड़ा कांड! ASI ने 4 लोगों को मार दी गोली, एक की मौत
बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
CM सम्राट बोले- मत लें फ्री बिजली का लाभ, अब JDU-HAM-LJPR ने साफ किया रुख
CM सम्राट बोले- मत लें फ्री बिजली का लाभ, अब JDU-HAM-LJPR ने साफ किया रुख

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
Delhi AQI: दिल्ली पर अगले तीन महीने भारी, 8 जगहों पर 400 पार पहुंचा एक्यूआई
दिल्ली पर अगले तीन महीने भारी, 8 जगहों पर 400 पार पहुंचा AQI
'हम जमीन से टकराने वाले हैं', फ्लोरिडा विमान हादसे से पहले को-पायलट ने बॉयफ्रेंड को भेजे दर्दनाक मैसेज
'हम जमीन से टकराने वाले हैं', फ्लोरिडा विमान हादसे से पहले को-पायलट ने बॉयफ्रेंड को भेजे दर्दनाक मैसेज
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
डेवोन कॉनवे के साथ हुआ भयंकर हादसा, कनकशन की पुष्टि; भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर
डेवोन कॉनवे के साथ हुआ भयंकर हादसा, कनकशन की पुष्टि; भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर
अमित शाह ने दिया चैलेंज तो कांग्रेस बोली, 'वाकई गंभीर हैं तो पहले CEC ज्ञानेश कुमार को...'
अमित शाह ने दिया चैलेंज तो कांग्रेस बोली, 'वाकई गंभीर हैं तो पहले CEC ज्ञानेश कुमार को...'
नफरती लोग पहले इंसान को बांटते थे, अब भगवान को... धीरेंद्र शास्त्री पर तेजस्वी का हमला
नफरती लोग पहले इंसान को बांटते थे, अब भगवान को... धीरेंद्र शास्त्री पर तेजस्वी का हमला
Marigold Farming: गेंदे की इन 2 किस्मों की करें खेती, एक एकड़ में 80 हजार तक होगी कमाई!
गेंदे की इन 2 किस्मों की करें खेती, एक एकड़ में 80 हजार तक होगी कमाई!
Embed widget