एक्सप्लोरर

Bihar News: 75 लाख का चेक लेकर बैंक पहुंचा था युवक, काम होने से पहले ही बिगड़ा 'खेल', जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

सोमवार को एक युवक 75 लाख रुपये का चेक लेकर उसे ट्रांसफर कराने के लिए घोसी स्थिति एसबीआई पहुंचा था. बैंक का चेक त्रिपुरा राज्य के एनआईटी अगरतला का था.

जहानाबादः जिले के घोसी स्थित एसबीआई में सोमवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया. एक युवक 75 लाख रुपये का चेक लेकर पहुंचा लेकिन काम होने से पहले ही उसका सारा खेल बिगड़ गया. बैंक के अधिकारी को इतनी बड़ी राशि देखकर जब शक हुआ तो युवक के प्लान पर पानी फिर गया. बाद में पता चला कि पूरा मामला एनआईटी अगरतला से जुड़ा हुआ है.

दरअसल, सोमवार को एक युवक 75 लाख रुपये का चेक लेकर उसे ट्रांसफर कराने के लिए घोसी स्थिति एसबीआई पहुंचा. इतनी बड़ी राशि के कंफर्मेशन के लिए जब ब्रांच मैनेजर पिंटू कुमार ने संबंधित बैंक शाखा में फोन किया तो जवाब आया कि इतनी बड़ी राशि का चेक किसी को प्रदान ही नहीं किया गया है. जिस चेक को लेकर युवक बैंक पहुंचा था वो त्रिपुरा राज्य के एनआईटी अगरतला का था.

यह भी पढ़ें- Bihar News: शादी में शगुन के लिए लिफाफा का टेंशन क्यों? यहां है ऑनलाइन पेमेंट का जुगाड़, हिसाब में भी नहीं होगी गड़बड़ी

जब चेक पर गौर किया गया तो साइन के साथ-साथ मुहर भी हूबहू मिल रहा था. चेक लेकर पहुंचा युवक की पहचान महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले ऋषिकेश नारायण भोसले के रूप में की गई. जिस मकसद से वह 75 लाख के चेक को अमित कुमार के खाते में ट्रांसफर करने आया था वह स्थानीय थाने के देहूनी गांव का रहने वाला बताया जाता है. जांच में पता चला कि बैंक शाखा में उसका वास्तविक पता महाराष्ट्र का दर्ज किया गया है.

युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया

घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद युवक को हिरासत में ले लिया गया. युवक ने बताया कि सेना में बहाली के लिए महाराष्ट्र के कुछ दलाल के द्वारा उससे मोटी राशि ले ली गई है. जब वह पैसे की मांग करने लगा तो जालसाजों के द्वारा यह 75 लाख का चेक उसे दिया गया और कहा कि घोसी जाकर इस चेक को अमित कुमार के खाते में ट्रांसफर करा दे तब उसे उसके पैसे अमित कुमार के अकाउंट से मिल जाएंगे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- Buxar News: बिहार पुलिस ब्रेथ एनालइजर से नहीं... मुंह सूंघकर बता देगी आपने शराब पी है या नहीं, 15 लोगों को ऐसे ही पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget