एक्सप्लोरर

बिहार: समस्तीपुर में करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, 6 माह की मासूम घायल

Bihar News: घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के विभूतिपुर पूरब पंचायत के वार्ड 12 की है. घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

समस्तीपुर में रविवार (17 अगस्त, 2025) की शाम करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के विभूतिपुर पूरब पंचायत के वार्ड 12 की है. मृतकों में रामाशीष राम की पत्नी शांति देवी, पुत्र अरुण राम और पोता अजीत कुमार राम शामिल हैं. अरुण राम की तीन माह की पुत्री गंभीर हालत में इलाजरत है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिजली के पोल से रामाशीष राम के घर में गया सर्विस तार शॉर्ट लगने के कारण गिर गया था. बिजली काट दी गई थी. इसी दौरान अरुण राम देखने जा रहा था इसी बीच बिजली आ गई और वे चपेट में आ गए. यह देखकर मां शांति देवी और अजीत कुमार जो इनका भतीजा लगेगा ये सभी चपेट में आ गए. 

अरुण राम की पत्नी रिंकू देवी अपनी 6 माह की बच्ची को गोद में लेकर दौड़ी और वह भी इसकी चपेट में आ गई जिससे बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. यहां अजीत कुमार, अरुण राम और शांति देवी को मृत बता दिया गया. 

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तीनों का शव

गंभीर हालत देखकर छह माह की बच्ची को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति काफी आक्रोश दिखा. 

बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

लोगों का आरोप था घटना के बाद बार-बार बिजली काटने के लिए कॉल किया गया लेकिन किसी ने नहीं उठाया. इसके कारण तीन लोगों की मौत हो गई. बिजली विभाग द्वारा लापरवाही बरती गई है. घटना की जानकारी मिलने पर विधायक अजय कुमार पहुंचे. उन्होंने घटना को लेकर दुख जताया. पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है. घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पुलिस कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
Bihar News: भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
बिहार MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget