एक्सप्लोरर

Watch: सोना-चांदी छोड़िए... बिहार में बकरियां भी लूट लेते हैं लोग, अरवल में पल भर में खाली हो गया ट्रक

Arwal News: ट्रक का चालक बकरियों को लेकर पटना से कोलकाता जा रहा था. करीब 300 बकरियां लूटी गई हैं. हालांकि इस घटना के बारे में पुलिस के पास कोई सूचना नहीं है.

अरवल: सोने-चांदी और रुपये की लूट आम बात है लेकिन बिहार में लोगों ने करीब 300 बकरियों को लूट लिया. मामला बिहार के अरवल का है. बीते मंगलवार को जिले के एनएच-139 पर उमैराबाद के समीप एक ट्रक से बकरी लूटने का मामला सामने आया. ट्रक का चालक पटना से बकरी लेकर कोलकाता जा रहा था. इसी दौरान ग्रामीणों ने बकरियों को लूट लिया. कोई पैदल तो कोई बाइक से बकरी लेकर भागने लगा. इसका वीडियो भी अब वायरल हो रहा है.

बताया जाता है कि पहले ट्रक को प्रजनन के लिए रखे गए बड़े बकरे (बोका) को उतरवाने के लिए रोका गया. ट्रक रुकते ही ग्रामीणों ने प्रजनन के लिए रखे गए बकरा (बोका) उतारना शुरू किया जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई और लगातार बकरियों को भी उतारने लगी. देखते ही देखते भीड़ बढ़ गई और कई लोग बकरी लूट कर भाग गए. पल भर में ट्रक खाली हो गया.

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में कपड़े की दुकान के बाद होटल में लगी आग, कई लोग रेस्क्यू किए तो कुछ छत से कूदे

पुलिस को घटना की जानकारी नहीं

ट्रक से कितनी बकरियों की चोरी हुई इसका अभी कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सका है. गिनती के बाद ही पता चलेगा. हालांकि कहा जा रहा है कि लोग 300 के आसपास बकरियों को लूटकर ले गए हैं. इस घटना की जानकारी पुलिस को भी नहीं है. सदर थाना अध्यक्ष शंभू पासवान से जब इस मामले में पूछा गया तो उन्होंने ऐसी किसी बात से इनकार कर दिया.

लूटपाट के बाद गाड़ी लेकर भागा चालक

इधर, लूटपाट के बीच चालक किसी तरह वहां से ट्रक लेकर औरंगाबाद की तरफ भागा. इस घटना को लेकर उमैराबाद के समीप घंटों अफरातफरी का माहौल बना रहा. सड़क जाम की स्थिति बन गई थी. घटना की सूचना पर सदर थाने की पुलिस आई, लेकिन तब तक मामला खत्म हो चुका था. घटना को लेकर किसी ने अब तक थाने में लिखित शिकायत नहीं की है.

यह भी पढ़ें- Goods Train Derail: मुगलसराय से गया जाने के दौरान पटरी से उतरे मालगाड़ी के 22 डिब्बे, अप-डाउन लाइन पर कई ट्रेनें प्रभावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: बिहार में 10 हजार नौकरियों का वादा कैसे पूरा करेंगे प्रशांत किशोर? समझें गणित
बिहार में 10 हजार नौकरियों का वादा कैसे पूरा करेंगे प्रशांत किशोर?
RJD में टूट के संकेत! दावा- 15 से 16 विधायक मारेंगे पलटी
RJD में टूट के संकेत! दावा- 15 से 16 विधायक मारेंगे पलटी
'भ्रष्टाचार चरम पर और नशा हर घर...', शराबबंदी के विफल होने पर बोले पप्पू यादव
'भ्रष्टाचार चरम पर और नशा हर घर...', शराबबंदी के विफल होने पर बोले पप्पू यादव
औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget