एक्सप्लोरर

Goods Train Derail: बिहार के रोहतास में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 22 डिब्बे, अप-डाउन लाइन पर कई ट्रेनें प्रभावित

Bihar Goods Train Derail: गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के कुम्हऊ रेलवे स्टेशन के पास हादसा हुआ है. परिचालन प्रभावित होने के कारण इस रूट पर कई ट्रेनें इसके चलते लेट हो गई हैं.

रोहतास: गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के कुम्हऊ रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई. मालगाड़ी के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए. माल गाड़ी खाली थी और यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गया की ओर जा रही थी. इस हादसे में अप और डाउन दोनों लाइन पर परिचालन प्रभावित हो गया है. कई ट्रेनें इसके चलते लेट हो गई हैं. स्थानीय लोगों की मानें तो हादसे के दौरान इतना तेज आवाज आई कि आसपास के गांव के लोग घबरा गए.

परिचालन शुरू होने में हो सकती है कुछ देरी

इस हादसे को लेकर जीआरपी के जवान ने बताया कि मौके पर रेल के अधिकारी पहुंच गए हैं. साथ ही जल्द से जल्द पटरी को खाली करने की व्यवस्था की जा रही है. पूरी घटना की जानकारी बड़े अधिकारियों को भी दे दी गई है. बताया जाता है कि मालगाड़ी में 48 डिब्बे थे. इंजन के साथ आगे से 26 डिब्बे निकल गए. पीछे का बचा हुआ 22 डिब्बा बेपटरी हो गया. इस घटना में किसी के जान की क्षति नहीं पहुंची है. हादसे में रेल पटरी को नुकसान पहुंचा है. तार के साथ मालगाड़ी के डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं. परिचालन शुरू होने में कई घंटे लग सकते हैं. वहीं न्यूज एजेंसी के मुताबिक 20 डिब्बे पटरी से उतरे हैं.

यह भी पढ़ें- Jehanabad News: लापरवाही! अस्पताल के गोदरेज में बंद थी दवा, चाबी खोजते रहे कर्मी और मरीज ने तोड़ दिया दम

सुबह करीब छह बजे हुआ हादसा

इस मामले में एक प्रत्यक्षदर्शी बलजीत सिंह ने बताया कि घटना के बाद धुआं-धुआं कुछ देर के लिए हो गया. वह मौके पर ही था. घटना करीब सुबह छह बजे के आसपास की है. कई डिब्बे एक-दूसरे डिब्बे के ऊपर भी चढ़ गए. पहले चक्का उतरा और उसके बाद तेज आवाज आने लगी. आसपास के लोग आवाज सुनकर डर गए कि अचानक क्या हो गया.

13 ट्रेनों के रूट बदले गए

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गया-दीनदयाल उपाध्याय रेल मार्ग पर सुबह गुजरने वाली 13 ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं. कुछ ट्रेन आरा होकर तो कुछ ट्रेनें पटना होकर भेजी जा रही हैं. पटना-भभुआ इंटरसिटी आज रद्द कर दी गई है. इस्टर्न रेलवे के द्वारा इसके संबंध में सूचना भी जारी कर दी गई है. इसके अनुसार अप में पांच ट्रेनों के रूट बदले गए हैं जबकि डाउन में आठ ट्रेन प्रभावित हुए हैं.

यह भी पढ़ें- Motihari News: मोतिहारी में पत्नी की गला रेतकर हत्या, पति ने खुद को भी मारने की कोशिश की, सामने आई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यालय में रहें, मोबाइल चालू रखें, गर्मी छुट्टी के बीच शिक्षकों के लिए सम्राट सरकार का फरमान जारी
मुख्यालय में रहें, मोबाइल चालू रखें, गर्मी छुट्टी के बीच शिक्षकों के लिए सम्राट सरकार का फरमान जारी
जयनगर में दिनदहाड़े बड़ी वारदात, हथियार के बल पर रिलायंस स्मार्ट पॉइंट के मैनेजर से 6 लाख की लूट
जयनगर में दिनदहाड़े बड़ी वारदात, हथियार के बल पर रिलायंस स्मार्ट पॉइंट के मैनेजर से 6 लाख की लूट
Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की पहल पर मिली बड़ी राहत
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की पहल पर मिली बड़ी राहत
Jamui News: बहन से बहन को हुआ प्यार, 8 लाख में जेंडर चेंज करा राखी बनी राहुल, जमुई में अनोखी शादी
बहन से बहन को हुआ प्यार, 8 लाख में जेंडर चेंज करा राखी बनी राहुल, जमुई में अनोखी शादी

वीडियोज

CM Yogi Adityanath Speech: Social Media पर CM Yogi की नसीहत! | Education | UP CM
Surya Murder Case | CM Yogi | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | CM Yogi | Asad Encounter | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी?
Surya Murder Case | Asad Encounter | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी? |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम गाने को लेकर मचा बवाल, अब आया शशि थरूर का रिएक्शन, कहा- 'मुझे लगता है ये...'
वंदे मातरम गाने को लेकर मचा बवाल, अब आया शशि थरूर का रिएक्शन, कहा- 'मुझे लगता है ये...'
NEET पेपर लीक ने ली एक और जान, छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा- 'दोबारा एग्जाम देने की हिम्मत नहीं'
NEET पेपर लीक ने ली एक और जान, छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा- 'दोबारा एग्जाम देने की हिम्मत नहीं'
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में सलेक्शन पर बड़ा अपडेट आया सामने, जानिए राजीव शुक्ला ने क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में सलेक्शन पर बड़ा अपडेट आया सामने, जानिए राजीव शुक्ला ने क्या कहा
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
स्विट्जरलैंड से आया 1.5 लाख का चालान, 1 साल बाद नोटिस देखकर उड़ गए भारतीय टूरिस्ट के होश
स्विट्जरलैंड से आया 1.5 लाख का चालान, 1 साल बाद नोटिस देखकर उड़ गए भारतीय टूरिस्ट के होश
AI की यह आदत नहीं आ रही लोगों को पसंद, स्टडी में खुल गई पोल
AI की यह आदत नहीं आ रही लोगों को पसंद, स्टडी में खुल गई पोल
Embed widget