एक्सप्लोरर

Bihar News: हाजीपुर में बम से दहलाने की साजिश हुई नाकाम, फलों की टोकरी से आठ विस्फोटक बरामद

Hajipur News: हाजीपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला था.

हाजीपुर: जिले को बम से दहलाने की साजिश नाकाम हो गई है. पुलिस ने फलों की टोकरी से बम का जखीरा बरामद (Bomb Recovered) किया है. पुलिस को गुरुवार को गुप्त सूचना मिली थी. इस आधार पर पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के मस्जिद चौक के पास मोहम्मद मासूम के घर में छापेमारी की थी. इस दौरान पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. वहीं, 26 जनवरी नजदीक है, इसलिए इस कार्रवाई के बाद बरामद बमको लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं.

आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस

हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के मस्जिद चौक के पास चौधरी मुबारक गली में पुलिस की टीम ने छापेमारी की थी. इस छापेमारी में पुलिस को आठ बड़े-बड़े जिंदा बम मिले हैं. पुलिस मौके से आरोपी मोहम्मद मासूम को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट हुई है. पुलिस बम बनाने और बम रखने के पीछे क्या साजिश थी. इस सवाल का जवाब जानने में जुट गई है.

आरोपी का पिता जा चुका है जेल

बता दें कि पकड़े गए आरोपी मोहम्मद मासूम के पिता खुर्शीद हाजीपुर में हुए दंगे के आरोप में जेल जा चुका है. 2018 के हाजीपुर के महजीद चौक पर ताजिया जुलूस के दौरान दंगा हो गया था. इस घटना में जमकर पत्थरबाजी और गोलीबारी हुई थी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी.

सभी बिंदुओं जांच जारी- एसडीपीओ

इस मामले को लेकर सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर महावीर चौक के पास पुलिस छापेमारी करने गई. पुलिस को आठ जिंदा बम बरामद हुआ है. वहीं, एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है. सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. क्या साजिश थी? इसका भी पता लगाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Ramcharitmanas: विवादित बयान पर अड़े चंद्रशेखर, मायावती और अखिलेश यादव को बनाया ढाल? याद दिलाई ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर: SP ने बढ़ाई परिवार की सुरक्षा, रेकी की शिकायत के बाद लिया गया एक्शन
भरत तिवारी एनकाउंटर: SP ने बढ़ाई परिवार की सुरक्षा, रेकी की शिकायत के बाद लिया गया एक्शन
पटना: बातचीत बंद होने से बौखलाया प्रेमी, प्रेमिका के घर में घुसकर भाई को मारी गोली
पटना: बातचीत बंद होने से बौखलाया प्रेमी, प्रेमिका के घर में घुसकर भाई को मारी गोली
बांकीपुर से प्रशांत किशोर होंगे विपक्ष के साझा उम्मीदवार? RJD की दो टूक, कांग्रेस का भी रुख साफ
बांकीपुर से प्रशांत किशोर होंगे विपक्ष के साझा उम्मीदवार? RJD की दो टूक, कांग्रेस का भी रुख साफ
दक्षिण बिहार में मानसून हुआ एक्टिव, पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश; जानें IMD का अपडेट
दक्षिण बिहार में मानसून हुआ एक्टिव, पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश; जानें IMD का अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
इस्लामाबाद में पाकिस्तान एयरफोर्स के इंटेलिजेंस ऑफिसर की गोली मारकर हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
इस्लामाबाद में PAF के इंटेलिजेंस ऑफिसर की हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget