एक्सप्लोरर

Bihar News: पिता दूसरी बार सात फेरे लेने की तैयारी में था, शिवहर में बेटी थाना पहुंचकर रोने लगी, फिर जो हुआ... हर तरफ चर्चे

Sheohar News: जो शख्स दूसरी शादी करने जा रहा था उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है. उससे चार बच्चे हैं. बेटी दूसरी मां को किसी भी हाल में अपनाने के लिए तैयार नहीं थी.

शिवहर: बिहार के शिवहर से एक अनोखा मामला सामने आया है जहां एक 10 साल की बेटी ने अपने पिता की दूसरी शादी रुकवाई है. किसी फिल्मी कहानी की तरह 10 साल की लड़की ने पुलिस को विवाह की सूचना दी जिसके बाद उनकी मदद से शादी को रुकवाया. पिता पिपराही के देकुली धाम में शनिवार को सात फेरे लेने की तैयारी कर रहा था, तभी बेटी आई और पिता का सपना धरा का धरा ही रह गया. बच्ची द्वारा उठाए गए इस कदम को लेकर उसकी तारीफ हो रही.

पुलिस स्टेशन जाकर रोने लगी

लड़की का नाम छोटी कुमारी है. शादी की सूचना लेकर सबसे पहले वह थाना पहुंची. वहां पहुंचकर थाना अध्यक्ष से शादी रुकवाने की गुहार लगाई. उसकी बात सुनकर थाना अध्यक्ष सूरज कुमार ने तुरंत देकुली धाम जाते हुए त्वरित कार्रवाई की और पिता को पिपराही थाना ले आए. इसके बाद सामाजिक स्तर पर पहल करते हुए लड़की के पिता मनोज कुमार राय ने बॉन्ड पेपर भरकर अपने बच्चों की देखभाल करने की बात कही है. थाना अध्यक्ष पिपराही सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार को 10 वर्षीय सिरोही रीगा थाना सीतामढ़ी निवासी छोटी कुमारी एक व्यक्ति के साथ पिपराही थाना पर आकर रोने लगी. बोलने लगी कि मेरे पिता मनोज कुमार राय मां की मौत के बाद आज दूसरी शादी करने जा रहे हैं.
Bihar News: पिता दूसरी बार सात फेरे लेने की तैयारी में था, शिवहर में बेटी थाना पहुंचकर रोने लगी, फिर जो हुआ... हर तरफ चर्चे

बच्ची की बहादुरी की चर्चा

कहा कि विवाह देकुली धाम में होने वाली है. मैं चार भाई बहन हूं. ऐसे में हम सभी बच्चों का क्या होगा. थानाध्यक्ष से गुहार लगाते हुए बच्ची ने कहा कि तुरंत इस शादी को रुकवा दें. इसके बाद थाना अध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देकुली धाम पहुंचे और उसके पिता को साथ ले आए और शादी रुकवा दी.

इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि और सिरोही के मुखिया समेत अन्य लोगों ने थाना पर पहुंचकर लड़की के पिता से बॉन्ड बनवाया जिसमें सभी बच्चों का ख्याल रखने की बात कही है. वहीं छोटी कुमारी की इस बहादुरी की चर्चा पिपराही में खूब हो रही है. मौके पर मुखिया विजय यादव, समाजसेवी मुकुल कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

यह भी पढ़ें- Bihar Viral Video: शराब के नशे में सांप को किस कर रहा था शख्स, कोबरा संग खेलने का जो अंजाम हुआ, देखकर सहम जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget