एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार के गया में बड़ा हादसा टला, मतदान कार्य को बाधित करने के लिए प्लांट किया गया था केन बम

जब केन बम बरामद हुआ तो उस मतदान केंद्र संख्या 49 और 49(क) पर कर्मी मौजूद थे. सूचना के बाद पहुंची टीम ने दोनों केन बम को निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले गई और डिफ्यूज कर दिया.

गयाः बिहार के गया में पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के 7वें चरण के दौरान बीते सोमवार को जिले के तीन प्रखंडों में चुनाव हुआ. हालांकि एक बड़ा हादसा होने से टल गया. टनकुप्पा प्रखंड की बहसा पिपरा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय पाती मतदान केंद्र के समीप से दो केन बम को बरामद किया गया. मतदान केंद्र के समीप केन बम मिलने की जैसे ही लोगों को जानकारी हुई तो गांव में दहशत का माहौल हो गया. जब केन बम बरामद हुआ तो उस समय मतदान केंद्र संख्या 49 और 49 (क) पर कर्मी मौजूद थे. इसी बीच किसी ग्रामीण की नजर मिट्टी में दबे तार पर तब जाकर केन बम के बारे में पता चला.

सूचना के बाद बम डिफ्यूज करने पहुंची टीम

बम होने की सूचना पर फतेहपुर थाने की पुलिस और एसएसबी के बम निरोधक दस्ता की टीम पहुंची और जमीन के अंदर प्लांट किए गए दोनों बम को निकाला. इस दौरान मतदान कार्य प्रभावित न हो इसका विशेष ख्याल रखा गया था. इसके बाद दोनों केन बम को निकालकर सुरक्षित स्थान पर लेकर टीम गई. मतदान कार्य समाप्त होने के बाद सोमवार की देर रात दोनों केन बम को एसएसबी के बम निरोधक दस्ता की टीम ने ब्लास्ट कर डिफ्यूज कर दिया.

यह भी पढ़ें- Motihari News: पूर्वी चंपारण के डीएम और एसडीओ के काफिले पर JDU के समर्थकों ने किया हमला, 6 पुलिसकर्मी घायल 

मतदान कार्य को बाधित करने की थी योजना

धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि कई गांवों में इसकी गूंज पहुंची. इस मामले में फतेहपुर थानाध्यक्ष राहुल रंजन ने बताया कि मतदान कार्य को बाधित करने और पुलिसकर्मियों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से बम को प्लांट किया गया था. हालांकि सही समय पर पता चल गया जिसकी वजह से एक हादसा टल गया. किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें- Shahabuddin Daughter Wedding: धूमधाम से संपन्न हुई शादी, सहेलियों के साथ दिखीं हेरा तो एक टक से दुल्हन को देखते रहे शादमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Patna News: नीतीश कुमार 10 मार्च से फिर शुरू करेंगे 'समृद्धि यात्रा', राज्यसभा जाने से पहले क्या है प्लान
नीतीश कुमार 10 मार्च से फिर शुरू करेंगे 'समृद्धि यात्रा', राज्यसभा जाने से पहले क्या है प्लान
JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी, सामने आई पहली तस्वीर
JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी, सामने आई पहली तस्वीर
JDU में शामिल हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का बड़ा बयान, 'मेरे पिता ने राज्यसभा…'
JDU में शामिल हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का बड़ा बयान, 'मेरे पिता ने राज्यसभा…'
नीतीश कुमार के फैसले पर सबसे करीबी नेता मनीष वर्मा की पहली प्रतिक्रिया, निशांत पर भी खूब बोले
नीतीश कुमार के फैसले पर सबसे करीबी नेता मनीष वर्मा की पहली प्रतिक्रिया, निशांत पर भी खूब बोले

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: BJP की चाल पर प्रवक्ताओं का बड़ा विश्लेषण | Bihar |Nitish
Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal
Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War
UK07 Rider अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट, मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट के बाद कार क्रैश
Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
'मौलाना को 72 हूरों के पास भेजने वाले को 1 करोड़ इनाम', अयोध्या के परमहंस आचार्य का भड़काऊ ऐलान
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर; विराट-मार्श-विलियमसन सभी दिग्गज छूटे पीछे
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर; विराट-मार्श-विलियमसन सभी दिग्गज छूटे पीछे
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
Womens Day 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
महिला दिवस 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
Exclusive: 'अगर चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' अमेरिका-इजरायल के साथ जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
Exclusive: 'चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' इजरायल जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
आधार कार्ड बनवाते समय रखें खास ध्यान, सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती हैं ये दो जानकारी
आधार कार्ड बनवाते समय रखें खास ध्यान, सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती हैं ये दो जानकारी
Embed widget