एक्सप्लोरर

Shahabuddin Daughter Wedding: धूमधाम से संपन्न हुई शादी, सहेलियों के साथ दिखीं हेरा तो एक टक से दुल्हन को देखते रहे शादमान

मोतिहारी से दोपहर तीन बजे निकली बारात शाम 6 बजे सिवान पहुंची. करीब 8 बजे होटल से गाजे-बाजे और हाथी-घोड़े के साथ बारात निकली और दरवाजे पर पहुंची. इसके बाद शादी संपन्न हुई.

सिवान: 15 नवंबर को मो. शहाबुद्दीन (Shahabuddin) की बेटी हेरा शहाब (Hera Shahab) की धूमधाम से शादी हुई. सोमवार को मोतिहारी से दोपहर तीन बजे निकली बारात शाम के करीब 6 बजे सिवान पहुंची. इसके बाद बारातियों का जोरदार स्वागत किया गया. सिवान शहर के पुरानी किला चमड़ा मंडी स्थित एक होटल में बारात ठहरी सफायर इन मे बारात ठहरी थी. करीब 8 बजे गाजे-बाजे और हाथी-घोड़े के साथ बारात निकली और दरवाजे पर पहुंची. तस्वीर में देख सकते हैं कि हेरा शहाब अपनी सहेलियों के साथ हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में मो. शादमान हैं जिनसे हेरा की शादी हुई. इस दौरान दूल्हा और दुल्हन को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही.  

होटल से बारात निकलने के बाद उसका शहर के कई अलग-अलग जगहों पर स्वागत किया गया. फूलों की बारिश की गई. एक रथ पर सवार थे दूल्हे राजा मो. शादमान तो दूसरे रथ पर रानिकोठी के राजा कहे जाने वाले दूल्हे के पिता मो. इफ्तेखार साहब सवार थे. जमकर आतिशबाजी के साथ बारात प्रतापपुर पहुंची. यहां धूमधाम से निकाह का कार्यक्रम संपन्न हुआ.


Shahabuddin Daughter Wedding: धूमधाम से संपन्न हुई शादी, सहेलियों के साथ दिखीं हेरा तो एक टक से दुल्हन को देखते रहे शादमान

यह भी पढ़ें- Bihar News: सड़क हादसे में सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के 5 लोगों की मौत, ADG के पद पर थे उनके बहनोई लालजीत सिंह

तेजस्वी के साथ आरजेडी के कई विधायक पहुंचे

ऐसे तो बारातियों के स्वागत के लिए स्थानीय स्तर पर आरजेडी के विधायक अवध बिहारी चौधरी, हरिशंकर यादव, बच्चा पांडेय के साथ पूर्व एमएलसी टुन्ना पांडेय सहित अन्य सभी लोग तैयारी में लगे हुए थे. बारात जैसे ही शहाबुद्दीन के घर प्रतापपुर पहुंची ठीक उसी वक्त तेजस्वी यादव भी पहुंचे और करीब ढाई घंटे तक ओसामा साहब के साथ वे मौजूद रहे.

कई वीआईपी नेता भी हुए शादी में शामिल

बता दें कि हेरा की शादी और ओसामा की रिसेप्शन पार्टी में बिहार के पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव, आरजेडी के विधायक रीतलाल यादव, पूर्व सांसद गिरधारीलाल यादव सहित कई अन्य नेताओं की भीड़ जुटी थी. सबने अपना-अपना आशीर्वाद दिया.

प्रतापपुर की बढ़ाई गई थी सुरक्षा

शादी में भीड़ ज्यादा होने की खबर को लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट था. एक तरफ रेनुआ से लेकर प्रतापपुर तक दोपहर में एसडीओ रामबाबू बैठा और एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय ने पूरे गांव का जायजा लिया तो वहीं दूसरी तरफ शाम को बारात आने के पहले से ही पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था. हुसैनगंज के थानाध्यक्ष रामएकबाल यादव प्रतापपुर गांव पहुंचकर खुद कमान संभाले थे.

भाई ने पूरी की पिता की कमी

भले ही हेरा शहाब के सिर पर पिता का हाथ नहीं है लेकिन भाई ओसामा ने जो इंतजाम खाने-पीने से लेकर सजावट तक का किया था उससे यह पता चल गया कि भाई ने पिता की कमी महसूस नहीं होने दी. इस शाही शादी की चर्चा बिहार ही नहीं बल्कि कई राज्यों में थी.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बड़ी बहन के पति पर आया दिल तो रचने लगे साजिश, दो जान एक हो जाएं इसलिए जीजा-साली ने उठाया ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लालू यादव की बेटी सांसद...अखिलेश की पत्नी सांसद', सम्राट चौधरी ने कांग्रेस की भी लगाई क्लास
'लालू यादव की बेटी सांसद...अखिलेश की पत्नी सांसद', सम्राट चौधरी ने कांग्रेस की भी लगाई क्लास
बिहार: नालंदा में शराबी पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, घटना के बाद आरोपी फरार
बिहार: नालंदा में शराबी पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, घटना के बाद आरोपी फरार
नीतीश कुमार के बेटे की Z सुरक्षा पर RJD ने तेजस्वी यादव से की तुलना, कांग्रेस बोली- 'मंदबुद्धि पुत्र…'
नीतीश कुमार के बेटे की Z सुरक्षा पर RJD ने तेजस्वी यादव से की तुलना, कांग्रेस बोली- 'मंदबुद्धि पुत्र…'
बिहार में घुसपैठ! अकेले 2025 में 25 विदेशी पकड़े गए, मुख्य सचिव ने की हाई लेवल बैठक
बिहार में घुसपैठ! अकेले 2025 में 25 विदेशी पकड़े गए, मुख्य सचिव ने की हाई लेवल बैठक

वीडियोज

sansani: पति का मर्डर... पत्नी का 'इमोशनल' नाटक ! | MP News
Kanpur Accident : सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग को कार ने हवा में उछाला, रोंगटे खड़े कर देगा Video!
PM Modi Address To Nation: महिला आरक्षण पर PM के मन की बात! | Chitra Tripathi | Women Reservation
Saas Bahu Aur Saazish: Vikrant को देख Aishwarya के छूटे पसीने, मासूम को खाई में धकेल कर हुई फरार | Mannat
PM Modi Address To Nation: ''हम हारे नहीं, हर रुकावट हटाकर रहेंगे'- पीएम |Women Reservation | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और भारत में ही तैयार... रूस ने दिया 100 Su-57 फाइटर जेट्स का तगड़ा ऑफर, चीन-पाकिस्तान के उड़ जाएंगे होश!
टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और भारत में ही तैयार... रूस ने दिया 100 Su-57 फाइटर जेट्स का तगड़ा ऑफर, चीन-पाकिस्तान के उड़ जाएंगे होश!
'लालू यादव की बेटी सांसद...अखिलेश की पत्नी सांसद', सम्राट चौधरी ने कांग्रेस की भी लगाई क्लास
'लालू यादव की बेटी सांसद...अखिलेश की पत्नी सांसद', सम्राट चौधरी ने कांग्रेस की भी लगाई क्लास
'पक्षपातपूर्ण, ड्रामेबाजी...', PM मोदी के देश के नाम संबोधन पर भड़का विपक्ष, खरगे बोले- 59 बार सिर्फ कांग्रेस...
'पक्षपातपूर्ण, ड्रामेबाजी...', PM मोदी के देश के नाम संबोधन पर भड़का विपक्ष, खरगे बोले- 59 बार सिर्फ कांग्रेस...
'नायक' से 'मद्रास कैफे' तक, जरूर देखें ये 7 इंडियन पॉलिटिकल फिल्में, ओटीटी पर हैं अवेलेबल
'नायक' से 'मद्रास कैफे' तक, जरूर देखें ये 7 इंडियन पॉलिटिकल फिल्में, ओटीटी पर हैं अवेलेबल
लगातार 5 हार के बाद खुलेगी KKR किस्मत! 18 करोड़ वाला खिलाड़ी टीम से जुड़ा; फ्रेंचाइजी ने दिया अपडेट
लगातार 5 हार के बाद खुलेगी KKR किस्मत! 18 करोड़ वाला खिलाड़ी टीम से जुड़ा
'भारत और ईरान के रिश्ते 5000 साल पुराने', होर्मुज में भारतीय जहाजों पर फायरिंग को लेकर बोले ईरानी सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि
'भारत-ईरान के रिश्ते 5000 साल पुराने', होर्मुज में भारतीय जहाजों पर फायरिंग को लेकर बोले ईरानी सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि
खेती को ही बनाना है बिजनेस तो ये फसलें देंगी तगड़ा मुनाफा, किसानों के लिए है फायदे का सौदा
खेती को ही बनाना है बिजनेस तो ये फसलें देंगी तगड़ा मुनाफा, किसानों के लिए है फायदे का सौदा
Viral Video: ये सर्कस चल रहा है क्या... मनमाड रेलवे स्टेशन पर बिजली के तारों पर चढ़कर लड़ रहे थे लोग, वीडियो देख कंफ्यूज हुए यूजर्स
ये सर्कस चल रहा है क्या... मनमाड रेलवे स्टेशन पर बिजली के तारों पर चढ़कर लड़ रहे थे लोग, वीडियो देख कंफ्यूज हुए यूजर्स
Embed widget