एक्सप्लोरर

Watch: बांका में प्रधान शिक्षिका के पति ने सहायक शिक्षक के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल

Banka Video Viral: बांका के बाराहाट प्रखंड का ये मामला है. वीडियो में देखा जा रहा है कि विद्यालय के एक सहायक शिक्षक के साथ उसी विद्यालय की प्रधान शिक्षिका का पति मारपीट कर रहा है.

बांका: जिले के बाराहाट प्रखंड के प्रोन्नत मध्य विद्यालय, लौनी में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है. यहां प्रधान शिक्षिका के पति द्वारा सहायक शिक्षक के साथ की गई मारपीट की घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है. इस घटना से संबंधित एक वीडियो भी बहुत तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है.

प्रधान शिक्षिका के पति पर कार्रवाई की मांग
वायरल हुए वीडियो में देखा जा रहा है कि विद्यालय के एक सहायक शिक्षक के साथ उसी विद्यालय की प्रधान शिक्षिका का पति मारपीट कर रहा है. इस दौरान शिक्षक रोते-बिलखते अपनी जान बचाने की दुहाई दे रहा है. हालांकि, एबीपी न्यूज़ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. इस मामले में पीड़ित शिक्षक आलोक कुमार वत्स ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लिखित शिकायत भी दे दी है. उन्होंने प्रधान शिक्षिका के पति के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है.

उपस्थिति पंजी को लेकर हुआ विवाद
पीड़ित शिक्षक आलोक कुमार वत्स ने आवेदन में कहा है कि प्रधान शिक्षिका रेनू कुमारी अगले दो दिन के लिए अवकाश के लिए अपने सहायक शिक्षक को आवेदन दिया और उपस्थिति पंजी अपने साथ घर ले जाने पर उतारू थीं. इसका सहायक शिक्षक ने विरोध किया और कहा कि अगर कोई वरीय पदाधिकारी आते हैं तो उन्हें उपस्थिति पंजी दिखानी पड़ सकती है. ऐसी परिस्थिति में उपस्थिति पंजी उन्हीं के पास रखी जाए.

पहले कुर्सी फेंकी, फिर शुरू कर दी मारपीट
इसी बात को लेकर वहां मौजूद प्रधान शिक्षिका के पति गोपाल दास ने सहायक शिक्षक आलोक कुमार वत्स के साथ गाली गलौज शुरू कर दी. देखते ही देखते मामला काफी बिगड़ गया और आलोक कुमार ने जब इसका विरोध किया तो शिक्षिका के पति ने वहां रखी कुर्सी उनपर फेंक कर मारने का प्रयास किया. इतना ही नहीं हाथापाई के दौरान उन्हें जमीन पर पटक दिया और लात घूंसे बरसाने लगे. जब उन्होंने उठकर वीडियो बनाना शुरू किया तो शिक्षिका पति ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी.

एसएसए डीपीओ ने दिया एफआईआर का आदेश 
इधर, बांका के एसएसए डीपीओ दीपक कुमार ने बताया कि मीडिया से जानकारी मिलने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमार पंकज को विद्यालय पहुंचकर जांच करने के बाद मामला सही पाये जाने पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है. बाराहाट प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमार पंकज ने बताया है कि संयोगवश भागलपुर कमिश्नर के आदेश पर कमलपुर-बढ़ौना इलाके के विद्यालयों की जांच करने जा रहे थे. एसएसए डीपीओ द्वारा दी गई जानकारी मिलने पर प्रोन्नत मध्य विद्यालय लौनी में भीड़ देखकर विद्यालय पहुंचने पर मामले को संज्ञान में लिया गया. बीईओ ने बताया मामले को गंभीरता से लेते हुए पंचायत के सरपंच और एमडीएम आरपी मनीष मिश्रा के सहयोग से हेड मास्टर के पति को बाहर निकलवाते हुए मामले को शांत किया गया.

जांच रिपोर्ट मिलते ही की जाएगी कार्रवाई
बीईओ ने बताया कि पीड़ित शिक्षक को आवेदन देने के लिए कहा गया था. आवेदन मंगलवार को सुबह व्हाट्सएप पर भेजा गया है. इसके पूर्व जांच के दौरान एमडीएम आरपी मनीष मिश्रा को मामले की जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है. उन्होंने अब तक जांच रिपोर्ट नहीं दी है. जांच रिपोर्ट मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: CM नीतीश कुमार पर फिर बरसे उपेंद्र कुशवाहा, कहा- झुनझुना जैसा है संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष पद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget