एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार के बेतिया से अपहृत 5 साल का छात्र यूपी के गोरखपुर से बरामद, किडनैपर भी गिरफ्तार

Bihar News: सोमवार को छात्र जब दोपहर 12 बजे तक घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने स्कूल जाकर पता किया. पता चला कि छात्र सुबह 9 बजे से ही गायब है. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की.

बिहार के बेतिया से अपहृत पांच साल के छात्र को पुलिस ने छह घंटे के अंदर गोरखपुर से बरामद कर लिया. मौके से अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार किया गया. लौरिया थाना क्षेत्र में सोमवार (15 सितंबर, 2025) को एक निजी स्कूल से आर्यन नाम के छात्र का अपहरण हुआ था. अपहरण करने वाले ने स्कूल के शिक्षक को फोन कर बताया था कि छात्र के पिता उसे बुला रहे हैं. शिक्षक ने पिता को खुद आकर बच्चे को ले जाने के लिए कहा. इसके बाद अपहरणकर्ता स्कूल के पास से छात्र को ले गए. 

छात्र जब दोपहर 12 बजे तक घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने स्कूल जाकर पता किया. उन्हें पता चला कि छात्र सुबह 9 बजे से ही गायब है, जबकि उसका बैग स्कूल में ही था. छात्र आर्यन के पिता अनूप ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और अनूप श्रीवास्तव के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

जिस नंबर से आया फोन उसे किया गया ट्रैक

पूरा मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उस मोबाइल नंबर को ट्रैक किया जिससे स्कूल के शिक्षक को फोन आया था. जांच में पता चला कि नंबर दो दिन पहले ही एक्टिव हुआ था. एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि एसडीपीओ विवेक दीप के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. पुलिस ने मोबाइल नंबर को ट्रैक करना शुरू किया. यह जानकारी मिली कि अपहरणकर्ता छात्र को ट्रेन से गोरखपुर ले गया है. इसके बाद पूरे मामले की जानकारी गोरखपुर जीआरपी और गोरखपुर एसएसपी को दी गई.

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के कुछ घंटे के अंदर ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस की मदद से बच्चे को गोरखपुर स्टेशन से बरामद कर लिया गया. अपहरण करने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया गया. वह काफी चालाक था. उसने छात्र की पहचान छिपाने के लिए उसके कपड़े भी बदल दिए थे. पुलिस फिलहाल अपहरणकर्ता से पूछताछ कर रही है. उन्होंने बताया कि घटना में कितने लोग शामिल थे, उस बारे में भी पता लगाया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget