एक्सप्लोरर

Bihar: मोतिहारी में स्वर्ण व्यवसायी पर अपराधियों का हमला, जेवरात से भरा बैग लूटकर हुए फरार

Motihari News: मोतिहारी में अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी कृष्णा साह पर गोली चलाकर जेवरात से भरा बैग लूट लिया. घायल व्यवसायी अस्पताल में इलाज चल रहा है.पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सोमवार (15 सितंबर) की संध्या एक गंभीर लूटकांड की घटना सामने आई. स्थानीय स्वर्ण व्यवसायी कृष्णा साह (44) पर अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर हमला कर दिया और जेवरात से भरा बैग लूटकर फरार हो गए. घटना भेड़िअड़वा गांव के समीप हुई.

जानकारी के अनुसार, कृष्णा साह अपने व्यवसाय काम से घर लौट रहे थे. उन्होंने अपनी दैनिक दुकान बंद कर महंगे जेवरात बैग में रखकर घर जाने का रास्ता लिया. तभी रास्ते में अपराधियों ने घात लगाकर उन्हें घेर लिया. कृष्णा साह ने विरोध जताया, तो अपराधियों ने उनके पैर में गोली मार दी. गोली लगने के बाद वह जमीन पर गिर गए और अपराधियों ने मौके का फायदा उठाकर जेवरात से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए.

क्या है पूरा मामला?

घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. घायल स्वर्ण व्यवसायी को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है और इलाज जारी है. मुफस्सिल थाना प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी एकत्रित की और मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जेवरात से भरे बैग में कुल कितने जेवरात और कितनी नगद राशि थी.

CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मोतिहारी सदर 2 एसडीपीओ के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना और जिला पुलिस टेक्निकल सेल की संयुक्त जांच का निर्देश दिया है. उन्होंने जल्द से जल्द लूट कांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने का आदेश भी दिया है. पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान जल्द की जा सके.

बदमाशों की जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि अपराधी काफी व्यवस्थित और हथियारबंद थे. घटना से इलाके में भय का माहौल है और लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. पुलिस का कहना है कि अपराधियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है और जनता से भी सहयोग की अपील की गई है.

इस घटना ने मोतिहारी में व्यापारियों और आम लोगों के बीच सुरक्षा की चिंता बढ़ा दी है. पुलिस का कहना है कि इस लूटकांड की तफ्तीश प्राथमिक रूप से लगातार चल रही है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें कानून के हवाले किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget